16GB रैम, 4700mAh बैटरी के साथ आएगा Motorola Moto G82 फोन!

Moto G82 गीकबेंच पर भी देखा गया था, जिससे साफ होता है कि स्मार्टफोन में Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। Wi-Fi Alliance के मुताबिक यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम कर सकता है।

16GB रैम, 4700mAh बैटरी के साथ आएगा Motorola Moto G82 फोन!

Photo Credit: TENAA

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक मोटोरोला XT2225-2 के लिए को Moto G82 माना जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Motorola द्वारा जल्द ही Moto G82 लेकर आने की उम्मीद है।
  • Moto G82 में 6.55 इंच की OLED फुल-एचडी + डिस्प्ले आ सकती है।
  • Moto G82 में Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola द्वारा जल्द ही Moto G82 लेकर आने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ रहा है। Motorola का स्मार्टफोन कथित तौर पर पहले चीन की कंप्लसरी सर्टिफिकेशन (3C), वाई-फाई एलायंस, EEC, BIS और TDRA सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। हाल में आई जानकारी के मुताबिक Moto G सीरीज के इस स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर XT2225-2 के साथ देखा गया है। इस कथित लिस्टिंग से Moto G82 के कई स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी मिली है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 4700mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। स्टोरेज के लिए 16GB RAM तक मिल सकती है। फिलहाल Motorola की ओर से Moto G-सीरीज स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Moto G82 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन और डिजाइन


TENAA लिस्टिंग के मुताबिक मोटोरोला XT2225-2 के लिए को Moto G82 माना जाता है। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच की OLED फुल-एचडी + डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 128GB, 256GB या 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन के साथ 16GB तक RAM मिल सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 160.8mm, चौड़ाई 74.4mm, मोटाई 7.9mm और वजन 178 ग्राम हो सकता है। फोटो के मुताबिक रियर में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर फिट हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बाईं ओर एक गूगल एसिस्टेंट बटन आ सकता है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G82 गीकबेंच पर भी देखा गया था, जिससे साफ होता है कि स्मार्टफोन में Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह कथित तौर पर Wi-Fi Alliance पर नजर आया था, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम कर सकता है। आपको बता दें कि Motorola XT2225-2 फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी नजर आया था। चार्जिंग की बात करें तो यह यह 33W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा यह 15W, 27W और 30W चार्जिंग सपोर्ट में भी आ सकता है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G82, Moto G82 Specifications, Motorola Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »