12GB रैम के साथ आएगा Vivo X Note स्‍मार्टफोन!

लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस के मदरबोर्ड का कोडनेम ‘टैरो’ है। इसका मतलब है कि यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर पर चलता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 09:39 IST
ख़ास बातें
  • यह डिवाइस गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ स्‍पॉट की गई है
  • फोन में 7 इंच का AMOLED क्वाड एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

गीकबेंच पर इस डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 794 पॉइंट, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 3158 पॉइंट मिले हैं। (सांकेतिक इमेज)

स्‍मार्टफोन मेकर वीवो (Vivo) 11 अप्रैल को चीन में एक के बाद एक कई फ्लैगशिप लॉन्‍च करने जा रही है। यह कन्‍फर्म हो चुका है कि इस इवेंट में कंपनी अपने पहले फोल्‍डेबल फोन Vivo X Fold, पहले टैबलेट Vivo X Pad के साथ Vivo X Note को भी लॉन्‍च करेगी, जोकि प्रीमियम फ्लैगशिप होगा। इन डिवाइसेज को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह डिवाइस गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ स्‍पॉट की गई है। 

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस को मॉडल नंबर V2170A के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस के मदरबोर्ड का कोडनेम ‘टैरो' है। इसका मतलब है कि यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर पर चलता है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.0Ghz है और यह एड्रेनो 730 GPU के साथ आता है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 12GB रैम है और यह Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चल रहा है। गीकबेंच पर इस डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 794 पॉइंट, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 3158 पॉइंट मिले हैं। 
Advertisement

बताया जाता है कि यह स्‍मार्टफोन 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च हो सकता है। अबतक लगाए गए अनुमानों के मुताबिक Vivo X Note में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7 इंच का AMOLED क्वाड एचडी+ डिस्प्ले होगा। बायोमैट्रिक सिक्‍योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। बताया जाता है कि फोन के सेंटर में पंच होल डिजाइन होगा, जिसमें फ्रंट कैमरा फ‍िट होगा। फोन का डिस्‍प्‍ले कर्व्‍ड स्‍टाइल का होगा। 

Vivo X Note में 5,000mAh की बैटरी होगी जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट के 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की भी उम्मीद है। सेल्फी कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बैक साइड में गोल आकार के कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग S5KGN1 प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 लेंस, 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 लेंस और 5x जूम वाला 8 मेगापिक्सल का OV08A10 कैमरा शामिल होगा।
Advertisement

यह ब्‍लैक, ग्रे और ब्‍लू कलर्स में आ सकता है। ऑरेंज वेरिएंट में बारे में बताया गया है कि उसे पोस्‍टपोन कर दिया गया है। उम्‍मीद है फोन को लेकर कुछ और जानकारियां अगले कुछ दिनों में सामने आएंगी। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.