12GB रैम, 64MP कैमरा वाले Oppo Reno 5 5G को नए प्रोसेसर के साथ टेस्‍ट कर रही कंपनी, लीक हुईं इमेज

जानेमाने टिपस्टर @chunvn8888 ने ट्विटर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस Oppo Reno 5 5G स्मार्टफोन की लाइव इमेज लीक की हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 5G में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ डिस्‍प्‍ले है
  • फोन में 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है
  • 4,300mAh की बैटरी है, जिसे 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है

स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म खुद 5G कनेक्टिविटी नहीं देता है। इसके लिए एक अतिरिक्त स्नैपड्रैगन X50 मॉडम की जरूरत होती है।

Photo Credit: Twitter/@chunvn8888

ओपो (Oppo) ने दिसंबर 2020 में चीन में Oppo Reno 5 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था, जिसमें क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया था। खबरें हैं कि अब कंपनी इस स्मार्टफोन को कथित तौर पर एक अन्य प्रोसेसर के साथ टेस्‍ट कर रही है। यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर बताया जा रहा है। इसकी हैंड्स-ऑन इमेज भी ऑनलाइन लीक हो गई हैं। माना जाता है कि दुनियाभर में चिप की कमी के मुद्दे को देखते हुए ओपो ने Reno 5 5G में नया प्रोसेसर वेरिएंट लाने का फैसला किया है। 

जानेमाने टिपस्टर @chunvn8888 ने ट्विटर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस Oppo Reno 5 5G स्मार्टफोन की लाइव इमेज लीक की हैं। स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म खुद 5G कनेक्टिविटी नहीं देता है। इसके लिए एक अतिरिक्त स्नैपड्रैगन X50 मॉडम की जरूरत होती है। माना जा रहा है कि Oppo Reno 5 5G का जो वेरिएंट तैयार किया जा रहा है, उसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन X50 मॉडम दोनों होंगे। कहा जा रहा है कि दुनिया में चल रही सेमीकंडक्टर की कमी ने ओपो को Oppo Reno 5 5G में अलग प्रोसेसर की टेस्टिंग के लिए मजबूर किया होगा। 
Advertisement

सेमीकंडक्‍टर चिप की दुनियाभर में कमी की वजह से स्मार्टफोन कंपनियों की प्रोडक्‍शन लाइनों और शेयरों पर असर पड़ रहा है। स्‍मार्टफोन्‍स के अलावा, लैपटॉप, वीडियो गेम कंसोल जैसे- PlayStation 5 के प्रोडक्‍शन पर भी इसका असर पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि Oppo Reno 5 5G को दिसंबर 2020 में चीन में 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 2,699 (लगभग 30,400 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज के लिए CNY 2,999 (लगभग 33,700 रुपये) कीमत में अनवील किया गया था। 
Advertisement

Oppo Reno 5 5G में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। फोन में 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। 4,300mAh की बैटरी है, जिसे 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 
Advertisement

यह डिवाइस Android 11 पर बेस्‍ड ColorOS 11.1 पर चलती है। फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। Oppo Reno 5 5G एक डुअल-सिम (GSM और GSM) मोबाइल है। इसका वजन 172.00 ग्राम है। इसे ऑरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टारी नाइट रंगों में लॉन्च किया गया था।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.