12GB रैम वाले धांसू Asus ROG Phone 5 को आज से कर सकते हैं प्री-ऑर्डर, जानें कीमत

Asus ROG Phone 5 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 57,999 रुपये है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 08:24 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 को आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है
  • सीरीज़ की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है और इसमें तीन फोन शामिल हैं
  • 64MP रियर प्राइमरी कैमरा, Snapdragon 888 चिपसेट और 12GB रैम से हैं लैस

Asus ROG Phone 5 की भारत में कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है

Asus ROG Phone 5 भारत में आज, 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। ROG Phone 5 सीरीज़ पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई थी और यह Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कई गेमिंग सेंट्रिक फीचर्स से लैस आती है। स्टैंडर्ड ROG Phone 5 के साथ-साथ इस सीरीज़ में ROG Phone 5 Pro और Ultimate भी लॉन्च किए गए हैं। अल्टिमेट वेरिएंट में बैक पैनल पर भी एक छोटा डिस्प्ले दिया गया है।
 

Asus ROG Phone 5 price in India, sale details

Asus ROG Phone 5 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 57,999 रुपये है। इसे फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। आज दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

फ्लिपकार्ट और आधिकारिक वेबसाइट पर शुरुआत में बताया गया था कि असूस आरओजी फोन 5 और आरओजी फोन 5 प्रो की सेल 15 अप्रैल से शुरू होनी है,  लेकिन ऐसा लगता है कि Asus ने अपना मन बदल लिया है। कंपनी के एक प्रतिनिधि द्वारा Gadgets 360 को सेल को प्री-ऑर्डर में बदलने की पुष्टि भी की है।
 

Asus ROG Phone 5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) असूस आरओजी फोन 5 एंड्रॉयड 11 पर आधारित ROG UI और ZenUI कस्टम इंटरफेस पर चलता है। फोन 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,448 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जो 20.4: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में डीसी डिमिंग सपोर्ट भी शामिल है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। ROG Phone 5 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 660 GPU और 18GB तक LPDDR5 रैम के साथ जुड़ा है। फोन में GameCool नाम से एक बिल्कुल नया थर्मल डिज़ाइन भी शामिल है। पिछले साल के ROG Phone 3 के समान, ROG Phone 5 भी AirTrigger 5, डुअल फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स, मल्टी-एंटीना वाई-फाई और क्वाड-माइक नॉयस कैंसलिंग सिस्टम के साथ आता है। पहले से बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक बटन दिए गए हैं। ROG Phone 5 Ultimate के बैक कवर पर दो एक्स्ट्रा कैपेसिटिव एरिया भी शामिल हैं।
Advertisement

असूस आरओजी फोन 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो एफ/1.8 अपर्चर 64-मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर, एफ/ 2.4 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस है। फोन में फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है, जो एफ/2.45 अपर्चर के साथ आता है।

ROG Phone 5 में 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है और फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं नहीं करता, लेकिन इसमें एक्सटर्नल एचडीडी लगाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (एक बॉटम पर और एक साइड में) और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सटर्नल एक्सेसरीज के लिए पोगो पिन कनेक्टर भी है।
Advertisement
 
ROG Phone 3 की तरह, ROG Phone 5 के बैक पर ROG लोगो है, जिसमें RGB लाइट दी गई है। दूसरी तरफ ROG Phone 5 Pro मॉडल में ROG Vision Color PMOLED डिस्प्ले और ROG Phone Ultimate में ROG Vision monochrome PMOLED डिस्प्ले शामिल है। दोनों आरओजी फोन मॉडल पर शामिल PMOLED डिस्प्ले कस्टमाइजेबल ग्राफिक्स सपोर्ट करते हैं।

असूस आरओजी फोन 5 में डुअल-सेल 6,000mAh बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 172.8x77.2x10.29mm और वज़न 238 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.