भारत बनेगा लीडर! 2030 तक होंगे 120 करोड़ स्‍मार्टफोन कनेक्‍शन, 50% मॉडल 5G

स्‍मार्टफोन इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स के मामले में भारत नए रिकॉर्ड की तरफ पहुंच रहा है। साल 2030 तक देश में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 13:46 IST
ख़ास बातें
  • स्‍मार्टफोन यूजर्स की संख्‍या से भारत बनाएगा रिकॉर्ड
  • 2030 तक होंगे 120 करोड़ स्‍मार्टफोन कनेक्‍शन
  • 5G मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ेगी

5G सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी होने से डेटा खपत में भी इजाफा होगा।

स्‍मार्टफोन इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स के मामले में भारत नए रिकॉर्ड की तरफ पहुंच रहा है। साल 2030 तक देश में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ग्‍लोबल मोबाइल नेटवर्क बॉडी gsma के अनुसार, 120 करोड़ स्मार्टफोन कनेक्शंस में से आधे यूजर्स 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 6 साल में देश में 64.1 करोड़ से ज्‍यादा 5G सब्सक्राइबर्स होने का अनुमान है, जिनकी संख्या 49 फीसदी की दर से बढ़ रही है।

जीएसएमए इंटेलिजेंस का अनुमान है कि देश में अगले 6 साल में 5G मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी और डेटा का इस्तेमाल भी उसी स्‍पीड से तेज होगा। 

5G सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी होने से डेटा खपत में भी इजाफा होगा। इससे टेलिकॉम कंपनियां भी अपना निवेश बढ़ाने को प्रेरित होंगी। अनुमान यह भी है कि साल 2023 से 2029 के बीच देश में डेटा खपत 15 फीसदी की कंपाउड इंटरेस्ट ग्रोथ रेट से बढ़ेगी और 68GB प्रति माह तक पहुंच जाएगी। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, भारत और इंडोनेशिया अपने आर्थिक लचीलेपन, रोजगार सृजन और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटाइजेशन का फायदा उठाने की स्थिति में हैं। भारत में 2030 तक 120 करोड़ स्मार्टफोन कनेक्शन होने का अनुमान है, जबकि इंडोनेशिया के 2030 तक 38.7 करोड़ कनेक्शन होने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबाइल टेक्‍नॉलजी और सर्विसेज साल 2023 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की GDP का 5.3 फीसदी था। इससे इस क्षेत्र में 1.3 करोड़ जॉब्‍स पैदा हुईं। जीएसएमए के महानिदेशक मैट्स ग्रैनरीड का कहना है कि भारत और इंडोनेशिया न सिर्फ एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं, बल्कि वे इस क्षेत्र के लिए डिजिटल और आर्थिक विकास के भविष्य का इंजन भी हैं।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.