3,000 रुपये सस्ता हुआ Huawei Honor 6 स्मार्टफोन

3,000 रुपये सस्ता हुआ Huawei Honor 6 स्मार्टफोन
विज्ञापन
हुवावे (Huawei) के हॉनर (Honor) ब्रांड ने भारत में अपने हॉनर 6 (Honor 6) स्मार्टफोन के दाम में कटौती की है। एक्सक्लूसिव तौर से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बिकने वाले इस हैंडसेट की नई कीमत 16,999 रुपये है, जबकि इसकी लॉन्च प्राइस 19,999 रुपये थी।

इस हैंडसेट को भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जबकि ग्लबोल मार्केट में यह पिछले साल जून महीने में पेश किया गया। स्मार्टफोन को भारत में Flipkart के जरिए लॉन्च किया गया था। कंपनी अब तक Honor 6 हैंडसेट बेचने के लिए ऑनलाइन सेल मॉडल पर बरकरार है।

Honor 6 सिंगल सिम हैंडसेट है। यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसके ऊपर कंपनी के Emotion UI 2.3 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध हैं। हैंडसेट में 5 इंच का JDI full-HD (1080x1920 pixels) in-cell डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 445ppi।

फोन में octa-core Hi Silicon Kirin 920 प्रोसेसर है। इसके साथ है Mali T628 GPU और 3GB का रैम (RAM)। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

हैंडसेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट में ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS/ A-GPS, GPRS/EDGE और 3G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। Honor 6 में 3100mAh की बैटरी है।

आपको बता दें कि Huawei ने पिछले महीने हॉनर 7 (Honor 7) स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसे इस ब्रांड का फ्लैगशिप हैंडसेट माना जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »