Zomato पर अब डिलीट कर सकेंगे ऑर्डर हिस्ट्री! CEO ने फीचर के पीछे बताई रोचक वजह

Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जोड़ा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2024 15:30 IST
ख़ास बातें
  • अब आप Zomato पर अपनी ऑर्डर हिस्ट्री से ऑर्डर्स को डिलीट कर सकते हैं।
  • सीईओ दीपिंद्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की फीचर की पुष्टि।
  • CEO ने फीचर के पीछे बताई रोचक वजह।

Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जोड़ा है।

Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जोड़ा है। अब यूजर अपनी ऑर्डर हिस्ट्री को भी डिलीट कर सकता है। जोमैटो के सीईओ दीपिंद्र गोयल ने फूड डिलीवरी ऐप पर नया फीचर रोल आउट करने की घोषणा की। दरअसल इस फीचर को ऐप पर जोड़ने के पीछे भी एक रोचक मामला आता है। लगभग 7 महीने पहले जोमैटो के एक कस्टमर ने ऐप को फीडबैक लिखा कि वह Zomato को छोड़ रहा है, क्योंकि वह अपनी ऑर्डर हिस्ट्री को डिलीट नहीं कर सकता। Zomato ने इस फीडबैक को गंभीरता से लिया और आखिरकार ये नया फीचर अब ऐप में जोड़ दिया। 

जोमैटो के सीईओ दीपिंद्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने ऐप पर ऑर्डर हिस्ट्री डिलीट करने वाले फीचर को लॉन्च करने की पुष्टि की। दीपिंद्र गोयल ने इस ऐप फीचर के साथ में एक यूजर करण का मामला भी जोड़ा। गोयल ने लिखा, "करण और उसके जैसे कई और यूजर्स के लिए- अब आप Zomato पर अपनी ऑर्डर हिस्ट्री से ऑर्डर्स को डिलीट कर सकते हैं। इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें। हमें खेद है कि इसे लाने में काफी समय लगा। इससे कई सिस्टम और माइक्रोसर्विसेज पर असर पड़ा। हम इसे सभी कस्टमर्स के लिए रोल आउट कर रहे हैं, जैसा कि हमने कहा था।"
 

Advertisement
फीचर की घोषणा करते हुए दीपिंद्र गोयल ने दिसंबर 2023 के करण नामक X यूजर के एक पोस्ट को टैग किया। यूजर ने इस पोस्ट में दावा किया था कि वह अब जोमैटो से लेट नाइट ऑर्डर्स नहीं करेगा क्योंकि उसकी पत्नी ये ऑर्डर्स चेक कर लेती है, और सबसे बुरी बात यह है कि वह इन ऑर्डर्स को हिस्ट्री से डिलीट भी नहीं कर सकता है। यूजर ने कहा था कि या तो जोमैटो हिस्ट्री से ऑर्डर्स को डिलीट करने की सुविधा दे, नहीं तो फिर वह Zomato को छोड़ रहा है। 

लगभग 7 महीने बाद अब जोमैटो ने इस दिशा में कदम लिया और फीचर को वास्तव में जोड़ भी दिया। दीपिंद्र गोयल की इस पोस्ट पर यूजर्स के ढेरों रिएक्शन आए हैं। इससे पहले ऐसा ही एक रोचक मामला Blinkit की तरफ से भी देखने को मिला था। जिसमें एक यूजर ने शिकायत की थी कि उसकी माँ हरा धनिया पत्तियों के लिए पैसे नहीं देती है। बल्कि वो चाहती है कि कई सारी सब्जियों के साथ हरा धनिया की पत्तियां फ्री में दी जाएं। इस घटना के बाद सीईओ अल्बिंदर ढींढसा ने फीडबैक को गंभीर रूप से लिया और ऐप पर फीचर एड कर दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.