केक खाने से 10 साल की बच्ची की हुई थी मौत, अब Zomato ने रेस्तरां को हटाया और मालिक को किया बैन

घटना 24 मार्च की है, जिस दिन बच्ची ने अपना जन्मदिन मनाया था और इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Zomato से परिवार ने 10 साल की बच्ची के जन्मदिन के लिए केक ऑर्डर किया था
  • केक खाने के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बिमार हो गए
  • केक किसी क्लाउड किचन से आया था और अब Zomato ने उसे बैन कर दिया है
हाल ही में पंजाब में Zomato ऐप से ऑनलाइन ऑर्डर किए गए केक को खाने के बाद एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने आरोप लगाया था केक की वो शॉप असल में थी ही नहीं, बल्कि उसकी जगह किसी अन्य शॉप से केक आया था, जिसने Zomato की लापरवाही की ओर इशारा किया। अब, कथित तौर पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख व्यक्त किया और उस रेस्तरां के खिलाफ एक्शन लिया है। कंपनी का कहना है कि उसने तुरंत रेस्तरां को अपने प्लेटफॉर्म से डीलिस्ट कर दिया और साथ ही उसके मालिक को स्थाई रूप से बैन भी कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि वह जांच अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

TOI के अनुसार, Zomato ने एक हालिया घटना में बयान जारी किया है और साथ ही बताया है कि उसने उस रेस्तरां को डीलिस्ट कर दिया है, जिसका केक खाने से पंजाब के पटियाला में एक 10 वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। कंपनी ने रेस्तरां मालिक को भी स्थाई रूप से बैन करने का दावा किया है। कंपनी ने अपने बयान में संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ''पटियाला में हुई हालिया घटना से हमें गहरा दुख हुआ है। हमने रेस्तरां को तुरंत हटा दिया है और मालिक को हमारे प्लेटफॉर्म पर काम करने से रोक दिया है। हम कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।"
Advertisement

बता दें कि घटना 24 मार्च की है, जिस दिन बच्ची ने अपना जन्मदिन मनाया था और इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी। परिवार ने बताया कि इससे पहले उसे उल्टी भी हुई थी और फिर उसे सांस लेने में तकलीफ भी हुई। परिवार के अन्य सदस्य भी केक खाने के बाद बीमार हो गए थे। परिवार का कहना है कि ''शाम छह बजे के आसपास केक को ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था और रात 11 बजे तक, केक खाने वाले सभी लोग बीमार हो गए।"

NDTV इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने कहा कि बिल में बेकरी का नाम और वास्तविक दुकान अलग-अलग थे, जिससे यह पता चलता है कि यह एक फ्लाई-बाय-नाइट क्लाउड किचन हो सकता है। जिन्हें नहीं, पता बता दें कि फ्लाई-बाय-नाइट क्लाउड किचन एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो फ्लेक्सिबल और ऑपरेशन में आसान होने के कारण काफी लोकप्रिय हो रहा है। यदि परिवार की बात सच है, तो यह सीधे तौर पर फूड डिलीवरी ऐप की लापरवाही भी दर्शाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zomato, 10 yr Old Girl Died
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.