10 साल की लड़की ने बर्थडे पर खाया ऑनलाइन मंगवाया हुआ केक, कुछ घंटे बाद मौत!

केक खाने के बाद जल्द ही लड़की को उल्टियां आने लगीं।

10 साल की लड़की ने बर्थडे पर खाया ऑनलाइन मंगवाया हुआ केक, कुछ घंटे बाद मौत!

ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगवाया केक खाने से एक 10 साल की लड़की ने जान गंवा दी।

ख़ास बातें
  • केक पटियाला की एक बेकरी से मंगवाया गया था।
  • कुछ घंटे बाद ही लड़की समेत पूरी फैमिली बीमार पड़ गई।
  • लड़की की जान ही चली गई।
विज्ञापन
ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगवाया केक खाने से एक 10 साल की लड़की ने जान गंवा दी। पंजाब में पिछले हफ्ते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 10 साल की लड़की ने बर्थडे पर मंगवाया केक खाया तो उसकी जान ही चली गई। लड़की की छोटी बहन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी वह केक खाकर बीमार पड़ गए। केक पटियाला की एक बेकरी से मंगवाया गया था। 

पंजाब के पटियाला में मानवी नाम की 10 साल की लड़की को ऑनलाइन मंगवाया हुआ केक खाना इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान ही चली गई। हादसे से पहले लड़की के बर्थडे के वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले गए थे जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ केक काटते हुए दिख रही है। उसके कुछ घंटे बाद ही लड़की समेत पूरी फैमिली बीमार पड़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक शाम को 7 बजे के करीब केक काटा गया था। और रात के 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया था। 

लड़की के दादा हरबन लाल के मुताबिक, दोनों बहनों को केक खाने के बाद जल्द ही उल्टियां आने लगीं। मानवी ने पानी मांगा, उसे बहुत ज्यादा प्यास महसूस हो रही थी। वो कह रही थी कि उसका गला सूखा जा रहा है। उसके बाद वह सोने चली गई। अगली सुबह मानवी की हालत बिगड़ती देख परिवार उसे अस्पताल लेकर भागा। लड़की को ऑक्सीजन पर रखा गया। 

उसके बाद उसका ECG टेस्ट कराया गया जिसमें हृदय की विद्युतीय गतिविधि को मापा जाता है। लेकिन मानवी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉक्टर भी उसे बचा नहीं पाए और जल्द ही लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। लड़की के परिवार का आरोप है कि मंगवाए गए चॉकलेट केक में कुछ जहरीला पदार्थ था। बेकरी मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही लड़की का पोस्टमॉर्टम भी हो चुका है। घटना के संबंध में केक का एक सैम्पल जांच के लिए भी भेजा गया है। ऑनलाइन फूड से मौत की यह घटना इस तरह के खाने की सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , online food, online food delivery, online food cake death
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  13. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »