YouTube पर वीडियो देखने के साथ शॉपिंग भी होगी, Flipkart और Myntra के साथ हुआ टाई-अप 

इसमें व्युअर्स वीडियो को छोड़े बिना प्रोडक्ट्स को ब्राउज कर सकेंगे। व्युअर्स के लिंक क्लिक करने पर रिटेलर की वेबसाइट पर खरीदारी जा सकेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 15:57 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्विस अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में पहले से उपलब्ध है
  • इसमें वीडियो क्रिएटर्स अपने वीडियोज में ब्रांड्स को टैग कर सकेंगे
  • इसके लिए क्रिएटर्स की पात्रता की कुछ शर्तें भी हैं

इसमें व्युअर्स वीडियो को छोड़े बिना प्रोडक्ट्स को ब्राउज कर सकेंगे

वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube ने देश में YouTube Shopping को शुक्रवार को लॉन्च किया। यह सर्विस अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में पहले से उपलब्ध है। इसमें वीडियो क्रिएटर्स को अपने वीडियोज में ब्रांड्स को टैग करने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए YouTube ने ई-कॉमर्स साइट्स Flipkart और Myntra के साथ टाई-अप किया है। 

यह सर्विस हॉरिजॉन्टल वीडियोज, लाइवस्ट्रीम्स और शॉर्ट वीडियोज के लिए वेब, मोबाइल ऐप्स और कनेक्टेड TV के लिए उपलब्ध होगी। यूट्यूब ने बताया कि वीडियो क्रिएटर्स इस लिए साइन अप कर सकेंगे। एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम में शामिल होने की चैनल की एप्लिकेशन को अनुमति मिलने के बाद चैनल के वीडियोज में प्रोडक्ट्स और रिटेलर्स को टैग किया जा सकेगा। इसमें व्युअर्स वीडियो को छोड़े बिना प्रोडक्ट्स को ब्राउज कर सकेंगे। व्युअर्स के लिंक क्लिक करने पर रिटेलर की वेबसाइट पर खरीदारी जा सकेगी। विभिन्न प्रोडक्ट्स के लिए कमीशन का रेट टैगिंग प्रोसेस के दौरान दिखाया जाएगा। एक वीडियो में 30 प्रोडक्ट्स तक टैग किए जा सकेंगे। 
Advertisement

हालांकि, इसके लिए क्रिएटर्स की पात्रता की कुछ शर्तें भी हैं। इसमें चैनल को YouTube Partner Program का हिस्सा बनने की जरूरत होगी। इसके साथ ही चैनल के 10,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। हालांकि, बच्चों से जुड़े और म्यूजिक चैनल इसके लिए साइन अप नहीं कर सकेंगे। हाल ही में ने यूट्यूब ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस को कई देशों में बढ़ाया था। इस सब्सक्रिप्शन में विज्ञापन नहीं होते। यूट्यूब ने इटली, नीदरलैंड, सऊदी अरब और कई अन्य देशों में इसके प्राइस बढ़ा दिए हैं। यूरोप के कुछ देशों में इसके 'सिंगल' प्लान का प्राइस लगभग दो यूरो बढ़ाया गया है। इसके अलावा 'फैमिली' प्लान भी महंगा हो गया है। 

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली Alphabet के मालिकाना हक वाली यूट्यूब ने भारत में भी इस सब्सक्रिप्शन के प्राइस बढ़ाए हैं। आयरलैंड, बेल्जियम, इटली और नीदरलैंड में सिंगल प्लान का प्राइस 11.99 यूरो से बढ़ाकर 13.99 यूरो किया गया है। इसके साथ ही फैमिली प्लान का प्राइस लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 17.99 यूरो से 25.99 यूरो हो गया है। डेनमार्क, इंडोनेशिया, मलेशिया, नॉर्वे, स्वीडन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भी इस सब्सक्रिप्शन को महंगा किया गया है। यूट्यूब का कहना है कि इसका कारण इस प्रीमियम सर्विस में सुधार करना और आर्टिस्ट्स और क्रिएटर्स को सहायता देना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.