YouTube ने पेश किया ऑटो डबिंग फीचर, अब किसी भी भाषा में देख पाएंगे वीडियो

YouTube अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है, जिससे क्रिएटर्स के साथ जुड़ना और ग्लोबल स्तर पर कंटेंट सर्च करना आसान हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 20:31 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ने नया ऑटो डबिंग फीचर पेश कर दिया है।
  • ऑटो डबिंग फीचर YouTube पार्टनर प्रोग्राम के तहत कई चैनल के लिए उपलब्ध है।
  • YouTube अंग्रेजी भाषा की वीडियो को कई भाषाओं में डब कर सकता हैय़

YouTube Auto Dubbing फीचर डबिंग प्रदान करता है।

Photo Credit: YouTube

YouTube अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है, जिससे क्रिएटर्स के साथ जुड़ना और ग्लोबल स्तर पर कंटेंट सर्च करना आसान हो गया है। चाहे आपको भारतीय दर्जी से पारंपरिक कपड़े सिलना सीखना हो, फ्रांस के शेफ से खाना बनाना सीखना हो या किसी अन्य देश के क्रिएटर्स को देखने में रुचि हो, इसके लिए यूट्यूब का नया ऑटो-डबिंग फीचर सभी भाषाओं में वीडियो कंटेंट को देखना आसान बनाता है।

यूट्यूब का नया ऑटो डबिंग फीचर YouTube पार्टनर प्रोग्राम के तहत हजारों चैनलों के लिए उपलब्ध है। यूट्यूब के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह फीचर शुरुआत में ज्ञान और जानकारी वाले कंटेंट के लिए शुरू किया जा रहा है और आने वाले  समय में इसे अन्य प्रकार के कंटेंट तक उपलब्ध करने का प्लान है। अगर आपको यह चेक करना है कि क्या यह फीचर आपके चैनल के लिए उपलब्ध है, तो इसके लिए एडवांस सेटिंग्स ऑप्शन पर जाना पड़ेगा। कंपनी क्रिएटर्स को पब्लिश से पहले डब को रिव्यू करने का ऑप्शन प्रदान करती है।


YouTube पर ऑटो डबिंग कैसे करता है काम


सबसे पहले अपना वीडियो अपलोड करना है। किसी भी अन्य वीडियो के जैसे आपको अपना वीडियो अपलोड करना है और YouTube ऑटोमैटिक तौर पर आपके वीडियो की भाषा का पता लगा लेगा। इसको देखते हुए प्लेटफॉर्म अन्य भाषाओं में डब वर्जन तैयार करेगा। अगर आप अपने डब किए गए वीडियो को देखना चाहते हैं, तो लैंग्वेज सेक्शन में यूट्यूब स्टूडियो ऑप्शन पर जाएं। डब को सुनें और अगर आपको वह पसंद नहीं है तो आप उसे अनपब्लिश और डिलीट भी कर सकते हैं।


ऑटो डबिंग किन भाषाओं में करता है सपोर्ट


Advertisement
अगर आपकी वीडियो अंग्रेजी में है तो ऑटो डबिंग इसे हिंदी, इंडोनेशियाई, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुर्तगाली, जापानी और स्पेनिश में डब कर सकती है। इसके अलावा अगर वीडियो इनमें से किसी भी भाषा में है, तो उसे अंग्रेजी में डब किया जा सकता है। अगर आप यह चेक करना है कि किसी वीडियो में ऑटो-डब ऑडियो ट्रैक हैं तो उसके लिए ऑटो-डब लेबल देख सकते हैं या वीडियो को असली भाषा में सुनने के लिए ट्रैक सिलेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है "ध्यान देने वाली बात यह है कि यह टेक्नोलॉजी अभी भी काफी नई है और यह हमेशा सटीक नहीं होगी। हम इसे सटीक बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी हो सकता है कि ट्रांसलेशन बिल्कुल सही न हो या डब हुई वॉयस सटीक जानकारी न प्रदान करे। हम आपके धैर्य को देखते हुए फीडबैक से लगातार सुधार कर रहे हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  5. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  6. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  7. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  8. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  9. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  10. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.