• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hyundai की कारों पर मची लूट, 1.5 लाख सस्ते में घर ले जाएं नई कार, स्टॉक खत्म करने के लिए तगड़ी सेल

Hyundai की कारों पर मची लूट, 1.5 लाख सस्ते में घर ले जाएं नई कार, स्टॉक खत्म करने के लिए तगड़ी सेल

हुंडई अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। इसमें तीसरे साल या 1,00,000 किमी तक वारंटी भी शामिल हैं।

Hyundai की कारों पर मची लूट, 1.5 लाख सस्ते में घर ले जाएं नई कार, स्टॉक खत्म करने के लिए तगड़ी सेल

Photo Credit: Hyundai

ख़ास बातें
  • Hyundai की कारों पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Hyundai Grand i10 NIOS पर 63 हजार रुपये डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Hyundai KONA Electric पर 1.5 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अक्सर आपने देखा होगा कि नए साल की शुरुआती में कारों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होती है। उसी प्रकार साल के आखिर में कई कार निर्माता कंपनियां पर बंपर डिस्काउंट प्रदान करती हैं। उसी तर्ज पर देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। आप इसे साल खत्म होने पर स्टॉक निकालने वाला डिस्काउंट भी समझ सकते हैं। अगर आप अपने लिए कोई नई हुंडई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

हुंडई अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। इसमें तीसरे साल या 1,00,000 किमी तक वारंटी भी शामिल हैं। आइए हुंडई की कारों पर डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Hyundai Aura: Hyundai Aura के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 43 हजार रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत के लिए Hyundai Aura की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत  6,08,900 रुपये से शुरू होकर 8,56,600 रुपये होती है।

Hyundai Grand i10 NIOS: Hyundai Grand i10 NIOS के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 63 हजार रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत की बात करें तो Hyundai Grand i10 NIOS की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 5,43,000 रुपये से शुरू होकर 7,69,800 रुपये तक जाती है। 
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Grand i10 NIOS में 1.2 लीटर Kappa इंजन दिया गया है जो कि पेट्रोल में 6,000 आरपीएम पर 61 kW की पावर और 4,000 आरपीएम पर 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एक 5 सीटर कार है जो कि मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को सपोर्ट करती है।

Hyundai KONA Electric: Hyundai KONA Electric पर 1.5 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत के मामले में Hyundai KONA इलेक्ट्रिक कार की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 2,384,000 रुपये से शुरू होकर 2,402,800 रुपये है।

Hyundai i20: Hyundai i20 के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत की बात की जाए तो हुंडई आई20 की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 7,07,000 रुपये से शुरू होकर  1,099,200 रुपये तक बैठती है। इंजन के मामले में हुंडई आई20 पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  4. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  5. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »