Xiaomi ने लॉन्च की 5000 km रेंज वाली नई Walkie-Talkie 3, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Walkie-Talkie 3 की चीन में कीमत 399 युआन (लगभग 4,700 रुपये) है। यह लाइनअप का पहला मॉडल है जो 4G फुल Netcom सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Walkie-Talkie 3 की चीन में कीमत 399 युआन (लगभग 4,700 रुपये) है
  • नया वॉकी-टॉकी 3000mAh बैटरी के साथ आता है
  • यह 5000 किलोमीटर के दायरे में आराम से कम्युनिकेशन स्थापित कर सकता है

Xiaomi Walkie-Talkie 3 की चीन में कीमत 399 युआन है

Xiaomi ने अपनी वॉकी-टॉकी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए चीन में Walkie-Talkie 3 को लॉन्च किया है। नया और पहले से बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने वाला वॉकी-टॉकी देश में 5,000 किलोमीटर के दायरे में कम्युनिकेशन स्थापित करने में सक्षम है। यह OTA अपग्रेड भी सपोर्ट करता है और पिछले मॉडल्स की तुलना में इसमें 30% ज्यादा वॉल्यूम भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि Walkie-Talkie 3 इसमें हाई-परफॉर्मेंस ऑडियो सिस्टम फिट है, जिसमें एक 40mm साइज़ को स्पीकर यूनिट शामिल है।

Gizmochina के अनुसार, Xiaomi Walkie-Talkie 3 की चीन में कीमत 399 युआन (लगभग 4,700 रुपये) है। इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करे, तो यह लाइनअप का पहला मॉडल है जो 4G फुल Netcom सपोर्ट के साथ आता है। रिपोर्ट बताती है कि चीन में चीन बड़े ऑपरेटर्स मौजूद हैं, जो 4G full Netcom सपोर्ट देते हैं। इस फीचर की बदौलत देश के 5000 किलोमीटर के दायरे में आराम से कम्युनिकेशन स्थापित किया जा सकता है।
Advertisement

नया वॉकी-टॉकी 3000mAh बैटरी के साथ आता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 100 घंटों का स्टैंड बाय टाइम देता है और 60 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे चार्ज करने के लिए इसमें Type-C पोर्ट मिलता है। नए Walkie-Talkie 2 में 2-इंच का कलर डिस्प्ले मिलता है, जो सभी जरूरी जानकारियां दिखाता है। इसमें IP54 प्रोटेक्शन भी मिलती है। इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडसेट पोर्ट के जरिए ईयरफोन कनेक्ट किया जा सकता है और साथ ही यह ब्लूटूथ से भी लैस आता है।

यह इंडिपेन्डेंट ग्रुप बिल्डिंग, क्विक टीम फॉर्मेशन और प्राइवेट इंटरकॉम जैसे फीचर्स से लैस आता है। कंपनी कहती है कि इसे OTA अपडेट के जरिए समय-समय पर अपग्रेड भी प्राप्त होंगे। यह टू-वे वॉइस कॉल भी सपोर्ट करता है। इसमें 40mm साइज़ का स्पीकर यूनिट मिलता है। इसमें नॉइस कैंसलेशन भी मौजूद है, जो बाहरी शोक को कम करने का काम करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Walkie Talkie 3, Walkie Talkie
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.