• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi की Mijia Super Clean Pro वॉशिंग मशीन मारती है बैक्टीरिया, कई एडवांस फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

Xiaomi की Mijia Super Clean Pro वॉशिंग मशीन मारती है बैक्टीरिया, कई एडवांस फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

Xiaomi ने चीन में Mijia Super Clean Pro नाम से एक नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। इसकी कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,800 रुपये ) है और यह JD.com पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi की Mijia Super Clean Pro वॉशिंग मशीन मारती है बैक्टीरिया, कई एडवांस फीचर्स के साथ हुई लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Mijia Super Clean Pro नाम से एक नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की
  • इसकी कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,800 रुपये ) है
  • यह JD.com पर सेल के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में Mijia Super Clean Pro नाम से एक फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। नई वॉशिंग मशीन आकर्षक डिजाइन और 530 mm के बड़े बैरल डायामिटर के साथ आती है। इसमें एक स्टीम स्टरलाइजेशन फीचर मिलता है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग टाइप के वॉशिंग प्रोग्राम के साथ किया जा सकता है। इस तकनीक से कपड़ों के कीटाणु बैक्टीरिया और एलर्जी मरते हैं। वॉशिंग मशीन को साफ और ताजा रखने के लिए यह सेल्फ-क्लीनिंग फंक्शन से लैस आता है।

Ithome की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi ने चीन में Mijia Super Clean Pro नाम से एक नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। इसकी कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,800 रुपये ) है और यह JD.com पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Mijia Super Clean Pro एक फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन है, जिसमें 530 मिलीमीटर का बड़ा बैरल डायामीटर मिलता है। इसके आंतरिक बैरल में एडवांस लेजर वेल्डिंग तकनीक मिलती है। इसमें अंदर एक डायरेक्ट ड्राइव मोटर और चार शॉक एब्जॉर्बर फिट किए गए हैं। ये स्मार्ट चिप्स और एल्गोरिदम के साथ मिलकर इंटरनल सिलेंडर को तेजी से 90° स्विंग प्रदान करते हैं।

इसमें एक स्टीम स्टरलाइजेशन और एक स्वतंत्र "+ स्टरलाइजेशन" बटन मिलता है, जो कपड़ों के बैक्टीरिया और एलर्जी आदि को मारने के काम आता है। वॉशिंग मशीन को साफ और ताजा रखने के लिए सेल्फ-क्लीनिंग फंक्शन भी मिलता है।

इसी तरह, मशीन 26 वॉशिंग मोड्स के साथ आती है जैसे स्मार्ट, क्विक 15-मिनट रिंस, वूल केयर और डाउन वॉशिंग। इसके कई फंक्शन को Mijia Home ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। मशीन क्विक ड्रॉय फीचर के साथ भी आती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  5. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  6. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  8. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  9. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  10. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »