Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च

Xiaomi ने Mijia Shoe Washer 3KG पेश की है, जिसमें एक बार में 2 से 4 जोड़ी जूते धोए जा सकते हैं। मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम और 20 मिनट का Quick Wash मोड मिलता है।

Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Shoe Washer 3KG में 8 वॉश प्रोग्राम और 20 मिनट का Quick Wash मोड मिलता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi की नई मशीन में एक बार में 2 से 4 जोड़ी जूते धोने का दावा है
  • इसमें 8 वॉश प्रोग्राम और 20 मिनट का Quick Wash मोड मिलता है
  • चीन में क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹11,400 होगी
विज्ञापन

जूते साफ करने के लिए अब आपको उन्हें हाथ से रगड़ने या कपड़ों वाली वॉशिंग मशीन में डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Xiaomi ने चीन में Mijia Shoe Washer 3KG पेश की है। यह खास तौर पर जूते धोने के लिए बनाई गई कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन है, जिसमें एक बार में 2 से 4 जोड़ी जूते साफ किए जा सकते हैं। इसमें 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं और Quick Wash मोड की मदद से सिर्फ 20 मिनट में जूते धोने का दावा किया गया है। मशीन में पानी के बहाव के साथ ब्रश की मदद से जूतों की सफाई की जाती है।

Xiaomi की इस शू वॉशिंग मशीन की चीन में कीमत 1,299 युआन रखी गई है। हालांकि, क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 799 युआन की शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा, जो भारतीय करेंसी मे इसकी शुरुआती कीमत करीब 11,400 रुपये होते हैं। यह मशीन चीन में Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर 2 नवंबर से क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने फिलहाल भारत समेत दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

ITHome के मुताबिक, Mijia Shoe Washer 3KG को जूतों की सफाई को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें हाई-स्पीड रोटेटिंग इम्पेलर दिया गया है, जो पानी का 3D फ्लो बनाता है। कंपनी के मुताबिक, इससे जूतों के ऊपरी हिस्से, तलवे और अंदर की लाइनिंग तक पानी पहुंचता है। मशीन में तीन लेयर वाले ब्रश भी दिए गए हैं, जो जूतों पर लगे कीचड़, घास के निशान और पसीने की गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं।

इस मशीन में स्पोर्ट्स शूज, कैजुअल शूज, बच्चों के जूते, कैनवास शूज, स्नीकर्स और स्पोर्ट्स सैंडल धोए जा सकते हैं। इसमें जूते डालने से पहले उनके फीते निकालने की जरूरत भी नहीं होती। हालांकि, चमड़े से बने या पानी से खराब होने वाले जूतों को मशीन में डालने से पहले उनकी देखभाल संबंधी गाइडलाइन देखना जरूरी है।

Xiaomi की इस मशीन में Standard Wash, Intensive Wash, Quick Wash, Antibacterial Wash, Multi-use Wash, Rinse + Spin, Spin-only और Tub Clean समेत 8 प्रोग्राम दिए गए हैं। Quick Wash मोड में 20 मिनट में सफाई की जा सकती है। इसके अलावा, इसमें 24 घंटे तक का शेड्यूल सेट करने का ऑप्शन मिलता है, जिससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से वॉश साइकल का समय तय कर सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि Mijia Shoe Washer 3KG जूतों में मौजूद कुछ बैक्टीरिया और फंगस को हटाने में मदद करती है। Xiaomi के टेस्ट के मुताबिक, मशीन Trichophyton rubrum नाम के फंगस को 99 फीसदी तक हटाने में सक्षम है। यह फंगस एथलीट्स फुट जैसी समस्या से जुड़ा होता है। कंपनी ने E. coli को 99.8 फीसदी और Staphylococcus aureus को 99.6 फीसदी तक हटाने का दावा भी किया है। मशीन का डिजाइन सफेद रंग में है और यह सिर्फ 0.18 वर्ग मीटर जगह घेरती है। इसे बालकनी में रखी कैबिनेट या लॉन्ड्री एरिया में आसानी से रखा जा सकता है। हालांकि, इसमें जूते सुखाने का फीचर नहीं बताया गया है, इसलिए सफाई के बाद उन्हें अलग से सुखाना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  3. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  6. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  8. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  9. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  10. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »