Xiaomi Water Ion Hair Dryer: 1 मिनट में बाल सुखा सकता है नया शाओमी ड्रायर, जानें कीमत

Mijia High-Speed Water Ion Hair Dryer की चीन में कीमत 379 युआन (लगभग 4,400 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मार्च 2025 13:27 IST
ख़ास बातें
  • चीन में इसकी कीमत 379 युआन (लगभग 4,400 रुपये) रखी गई है
  • यह 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • इसे आइसलैंड ब्लू, मूनलाइट व्हाइट और पंक पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में नया Mijia High-Speed Water Ion Hair Dryer लॉन्च किया है। यह हेयर ड्रायर 110,000 RPM मोटर के साथ आता है, जो 65 मीटर प्रति सेकंड की एयरफ्लो स्पीड देता है। इसमें डुअल-नीडल नैनो वाटर आयन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हवा की नमी को कन्वर्ट कर बालों की हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है। यह दो अरब हाई-कंसंट्रेशन निगेटिव आयन्स छोड़ता है, जो स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी को न्यूट्रलाइज कर फ्रिज कम करने में सहायक हो सकता है।
 

Xiaomi Mijia High-Speed Water Ion Hair Dryer price, availability

Mijia High-Speed Water Ion Hair Dryer की चीन में कीमत 379 युआन (लगभग 4,400 रुपये) रखी गई है। यह 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे आइसलैंड ब्लू, मूनलाइट व्हाइट और पंक पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi Mijia High-Speed Water Ion Hair Dryer specifications

Xiaomi Mijia High-Speed Water Ion Hair Dryer में 110,000 RPM हाई-स्पीड मोटर दी गई है, जो 65 मीटर प्रति सेकंड की एयरफ्लो स्पीड प्रदान करती है। यह ड्रायर डुअल-नीडल नैनो वाटर आयन टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जो हवा से नमी लेकर नैनो वाटर आयन्स बनाती है, जिससे बालों में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह दो अरब हाई-कंसंट्रेशन निगेटिव आयन्स रिलीज करता है, जो स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कम कर सकता है और बालों को स्मूद बना सकता है।

ड्रायर में 8 मोड दिए गए हैं, जिनमें 2 स्पीड लेवल और 4 टेंपरेचर सेटिंग्स (कूल, वार्म, हॉट और हॉट/कोल्ड अल्टरनेट) शामिल हैं। यह 57°C का स्टेबल तापमान बनाए रखने के लिए इंटेलिजेंट टेंपरेचर रेगुलेशन सिस्टम के साथ आता है, जो प्रति सेकंड 100 बार एयरफ्लो मॉनिटर करता है। Xiaomi का कहना है कि यह छोटे बाल 1 मिनट में, शोल्डर-लेंथ बाल 3 मिनट में और लंबे बाल 5 मिनट में सुखा सकता है।
Advertisement

इसका वजन 355 ग्राम है और इसे 1.7 मीटर पावर कॉर्ड के साथ पेश किया गया है। हेयर ड्रायर में मैग्नेटिक एयर नोजल दिया गया है, जो एयरफ्लो को डायरेक्ट करने में मदद कर सकता है। इसमें ट्रिपल ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन, मैग्नेटिक इनलेट फिल्टर और माइक्रोपोरस मेटल मेश दिया गया है, जो बालों को उलझने और धूल जमा होने से बचाने में मदद कर सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Hair Dryer, hair dryer
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.