Xiaomi मार्केट में उतार सकती है डीटीएस ऑडियो वाला स्मार्ट डिस्प्ले

Xiaomi का नया स्मार्ट डिस्प्ले बहुत हद तक Google Nest Hub जैसा ही होगा। स्मार्ट डिस्प्ले का डिस्प्ले पैनल चौड़े सेंसर और वीडियो कॉल के लिए एक सेंसर से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 19:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अभी तक इस स्मार्ट डिस्प्ले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की
  • स्मार्ट डिस्प्ले की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,100 रुपये) होने का दावा
  • स्मार्ट डिस्प्ले बहुत हद तक Google Nest Hub जैसा ही होगा
प्रतीत होता है कि Xiaomi नया स्मार्ट डिस्प्ले लाने की तैयारी कर रही है जो मार्केट में Google Nest Hub और Amazon Echo Show 8 जैसे प्रोडक्ट को चुनौती देगा। खबर है कि इस स्मार्ट स्पीकर को XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 या Xiaomi Smart Display Speaker Pro 8 के नाम से उतारा जा सकता है। अब इसके बारे में इंरटनेट पर जानकारी लीक हुई है। कुछ तस्वीरों को देखकर लगता है कि Xiaomi गूगल द्वारा नेस्ट हब स्मार्ट डिस्प्ले में इस्तेमाल किए गए डिज़ाइन को अमल में लाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप डिस्प्ले को सफेद रंग में पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं और आगे की तरफ बड़ा टचस्क्रीन होगा।

लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, शाओमी का नया स्मार्ट डिस्प्ले बहुत हद तक Google Nest Hub जैसा ही होगा। स्मार्ट डिस्प्ले का डिस्प्ले पैनल चौड़े सेंसर और वीडियो कॉल के लिए एक सेंसर से लैस है। इसके अलावा पिछले हिस्से पर मौज़ूद स्पीकर मैश जैसी कवरिंग के साथ आएगा।
Advertisement

बॉक्स की तस्वीरों को चीनी टेक न्यूज पोर्टल ITHome द्वारा जारी किया गया है। इनके मुताबिक, यह प्रोडक्ट हाई-फाई ऑडियो चिप से लैस है। डिस्प्ले बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए डीटीएस ऑडियो ट्यूनिंग से भी लैस होगा।

Xiaomi ने अभी तक इस स्मार्ट डिस्प्ले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन 3C सर्टिफिकेशन की साइट पर XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 को लिस्ट किए जाने की खबर है।
Advertisement

दावा किया जा रहा है  कि शाओमी के इस नए स्मार्ट डिस्प्ले की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,100 रुपये) होगी। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च और उपलब्धता को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.