• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्‍च किया सस्‍ता ड्रोन ‘Fimi Mini 3’, 4K रिकॉर्डिंग और डुअल बैटरी की खूबियां

Xiaomi ने लॉन्‍च किया सस्‍ता ड्रोन ‘Fimi Mini 3’, 4K रिकॉर्डिंग और डुअल बैटरी की खूबियां

Xiaomi Fimi Mini 3 : एआई की क्षमताओं से भी इस ड्रोन को पैक किया गया है, जिसका असर रात के दृश्‍यों में नजर आता है।

Xiaomi ने लॉन्‍च किया सस्‍ता ड्रोन ‘Fimi Mini 3’, 4K रिकॉर्डिंग और डुअल बैटरी की खूबियां

Photo Credit: xiaomiyoupin

Fimi MINI 3 में प्रोफेशनल लेवल का फ्लाइट कंट्रोल सिस्‍टम है, जिससे स्‍टेबल और टाइम लैप्‍स फाेटोग्राफी करना आसान हो जाता है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Fimi Mini 3 ड्रोन लॉन्‍च
  • शाओमी का लाइटवेट ड्रोन है यह
  • 4K रिकॉर्डिंग और डुअल बैटरी की खूबियां
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रैंड फ‍िमि (Fimi) ने ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर एक ड्रोन पेश किया है। इसका नाम है- Fimi MINI 3 ड्रोन। शाओमी का कहना है कि यह ड्रोन 4K रेजॉलूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और सिंगल चार्ज में 32 मिनट तक उड़ान भर सकता है। ड्रोन काफी लाइटवेट है और कोई भी सामान आसानी से लेकर जा सकता है। कंपनी ने Fimi MINI 3 को डुअल बैटरी मॉडल में भी पेश किया है, जिससे इसके उड़ान भरने की क्षमता बढ़ जाती है। 
 

Fimi MINI 3 Price 

Fimi MINI 3 के दो मॉडल- सिंगल बैटरी और डुअल-बैटरी उपलब्‍ध हैं। सिंगल बैटरी मॉडल के दाम 1999 युआन (लगभग 22,999 रुपये) हैं। डुअल बैटरी मॉडल 2299 युआन (26,450 रुपये) का है। इनका इंश्‍योरेंस भी कंपनी पेश कर रही है, जिसे लेने पर दाम थोड़ा बढ़ जाते हैं।  

Fimi MINI 3, वीडियो रिकॉर्ड कर पाता है 4K रेजॉलूशन में, क्‍योंकि इसमें सोनी का आधे इंच का 48MP CMOS सेंसर लगा है। यह 8K टाइम-लैप्‍स वीडियो भी कैप्‍चर करने में काबिल है। दावा है कि 9 किलोमीटर की दूरी से भी यह रियल टाइम एचडी इमेज का ट्रांसमिशन कर सकता है। ट्रांसमिशन सिर्फ 120ms में मुमकिन हो जाता है। 

एआई की क्षमताओं से भी इस ड्रोन को पैक किया गया है, जिसका असर रात के दृश्‍यों में नजर आता है। 250 ग्राम वजन है इस ड्रोन का और ज्‍यादातर इलाकों में उड़ान भरने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं होती। जैसाकि हमने बताया इसकी बैटरी अधिकतम 32 मिनटों का बैकअप दे सकती है। 

दावा है कि Fimi MINI 3 में प्रोफेशनल लेवल का फ्लाइट कंट्रोल सिस्‍टम लगा है, जिससे यूजर के लिए स्‍टेबल और टाइम लैप्‍स फाेटोग्राफी कर पाना आसान हो जाता है। इसका गिंबल ऑटोमैटिकली कई एंगलों से शूट कर लेता है और ऐप के जरिए सबकुछ यूजर को दिखाई दे जाता है। 

वर्टिकल शूटिंग मोड का विकल्‍प भी इस ड्रोन में मिलता है, जिससे वर्टिकल स्‍क्रीन डिवाइस के लिए भी यह काम कर सकता है। सेफ्टी को देखते हुए कई फीचर इसमें दिए गए हैं। जैसे RTH ऑटोमैटिक रिटर्न का विकल्‍प है यानी यह अपनी मंज‍िल तक खुद लौटने में सक्षम है। जीपीएस के जरिए ड्रोन की रियलटाइम मॉनिटरिंग हो सकती है। बैटरी लो होने की जानकारी यूजर को मिल जाती है और हवाएं तेज होने पर भी अलर्ट आता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »