Xiaomi मोबाइल फोन के बाद अब इलेक्ट्रिक कार में करेगी एंट्री!

पहले भी कई बार इस तरह की खबर सामने आ चुकी है, जहां दावा किया जा चुका है कि Xiaomi कार बाज़ार में प्रवेश करने की योजना में है।

Xiaomi मोबाइल फोन के बाद अब इलेक्ट्रिक कार में करेगी एंट्री!

Xiaomi इलेक्ट्रिक कार बाज़ार में प्रवेश कर सकती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi मोबाइल फोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी है
  • अब दावा है कि कंपनी कार बाज़ार में एंट्री करने की योजना बना रही है
  • पहले भी कई बार आ चुकी है इस तरह की खबरें
विज्ञापन
Xiaomi कार मार्केट में एंट्री करने की प्लानिंग कर रही है। चीनी मीडिया ने कई सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि कंपनी अपनी खुद की कार बनाने की तैयारी में है। हालांकि शाओमी ने इसे लेकर किसी प्रकार की आधारिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बता दें कि Xiaomi लंबे समय से इलेक्ट्रिक कार बनाने में दिलचस्पी लेते आई है। 2013 में कंपनी के फाउंडर लेई जून (Lei Jun) ने Tesla कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं, Xiaomi ने अपने इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट के लिए 2019 में एक चीनी इलेक्ट्रिक कार स्टार्टअप Xpeng में निवेश भी किया था और इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी के पास खुद की इंटरनल स्ट्रैटजी टीम भी है।

एक चीनी टेक्नोलॉजी ब्लॉगर LatePost का दावा है कि Xiaomi कार बनाने की योजना बना रहा है। ऐसा पहली बार सुनने में नहीं आया है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की खबर आ चुकी है कि शाओमी कार बाज़ार में प्रवेश करने की योजना में है। कई सूत्रों का हवाला देते हुए LatePost की रिपोर्ट बताती है कि शाओमी ने एक कार बनाने की योजना बनाई है, लेकिन इसके लिए फिलहाल इसके लिए कोई खास रणनीति निर्धारित नहीं की गई है। मामले से परिचित एक व्यक्ति ने ब्लॉगिंग साइट को बताया है कि Xiaomi के इस कार प्रोजेक्ट का नेतृत्व Xiaomi Group के संस्थापक लेई जून खुद कर सकते हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि 2013 में, लेई जून ने Tesla के सीईओ एलोन मस्क के साथ मुलाकात करने के लिए दो बार अमेरिका का दौरा किया था और अब ऐसा लगता है कि इस क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है। स्मार्टफोन बाज़ार में अब ठहराव आता नज़र आ रहा है और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। इसलिए, आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर कंपनी अब अपना लक्ष्य इलेक्ट्रिक कार के बाज़ार में क्रांति पैदा करने का बना ले।

बता दें कि Xiaomi ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इसलिए फिलहाल इस रिपोर्ट को पूरी तरह से सच मानना समझदारी नहीं होगी। लेकिन कई लीक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शाओमी लंबे समय से इलेक्ट्रिक कार बाज़ार में एंट्री मारने की कोशिश कर रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Car, Xiaomi Electric Car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  9. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »