शाओमी दिवाली सेल का आखिरी दिन आज, 1 रुपये में मिलेंगे शाओमी मी 4 और मी बैंड 2

शाओमी दिवाली सेल का आखिरी दिन आज, 1 रुपये में मिलेंगे शाओमी मी 4 और मी बैंड 2
ख़ास बातें
  • दिवाली सेल के आखिरी दिन 1 रुपये में मिलेगा शाओमी मी 4 स्मार्टफोन
  • फिटनेस ट्रैकर मी बैंड 2 के 100 यूनिट 1 रुपये में बेचे जाएंगे
  • सेल के दौरान शाओमी के कई अन्य स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट
विज्ञापन
शाओमी दिवाली सेल का आज आखिरी दिन है। हर दिन की तरह बुधवार को भी शाओमी की आधिकारिक ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर कुछ प्रोडक्ट मात्र 1 रुपये में मिलेंगे। वहीं, कुछ स्मार्टफोन और एक्सेसरी छूट के साथ उपलब्ध होंगे।

बुधवार को शाओमी मी 4 स्मार्टफोन और मी बैंड 2 मात्र 1 रुपये में उपलब्ध होंगे। याद रहे कि 1 रुपये वाली फ्लैश सेल दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। सेल में शाओमी मी 4 के 30 यूनिट और मी बैंड 2 फिटनेस ट्रैकर के 100 यूनिट बेचे जाएंगे।

सेल के पहले दो दिन की तरह आज भी शाओमी रेडमी नोट 3 (16 और 32 जीबी), रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी 3एस, मी 5 और शाओमी मी मैक्स सस्ते में मिल रहे हैं।

शाओमी मी 5 स्मार्टफोन 3,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा शाओमी ज़ीरो प्रतिशत ईएमआई ऑफर भी दे रही है। शाओमी रेडमी नोट 3 (3 जीबी+ 32 जीबी) और शाओमी मी मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है और ये स्मार्टफोन क्रमशः 10,999 और 13,999 रुपये में बिक रहे हैं।  रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी नोट 3 (2 जीबी+16 जीबी) पर भी सेल के दौरान 500 रुपये की छूट दी गई है और ये फोन क्रमशः 6,499 और 8,499 रुपये और 9,499 रुपये में मिल रहे हैं।

हाल में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट मी एयर प्यूरिफायर 9,999 रुपये और 10000 एमएएच मी पावर बैंक प्रो 1,999 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं, मी बैंड 2 की कीमत 1,999 रुपये है और यह भी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Diwali Sale, Xiaomi Mi 4, Xiaomi Mi Band 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »