Xiaomi ने पेश किए AI फीचर्स और नाइट विजन वाले 2 स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा, जानें कीमत

Xiaomi Smart Camera C300 और C500 दोनों वर्तमान में चीन में JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। C300 की कीमत 279 युआन (लगभग 3,200 रुपये) से शुरू होती है, जबकि C500 की कीमत 329 युआन (लगभग 3,800 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Camera C300 और C500 चीन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं
  • दोनों कैमरा नाइट विजन, AI ह्यूमन डिटेक्शन और AI फेस रिकग्निशन से लैस हैं
  • C300 की कीमत 279 युआन (लगभग 3,200 रुपये) और C500 की कीमत 329 युआन है

Xiaomi C300, C500 Smart Secutiry Camera को चीन में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में C300 और C500 इनडोर डुअल-लेंस सिक्योरिटी कैमरा को घोषित किया था, जो अब चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दोनों कैमरे एन्हांस्ड मॉनिटरिंग का दावा करते हैं। C300 दो 3-मेगापिक्सल लेंस के साथ आता है, जिसमें एक 6mm PTZ टेलीफोटो लेंस और एक 2.8mm फिक्स्ड वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 88 डिग्री वर्टिकल फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। इसमें नाइट विजन, AI ह्यूमन डिटेक्शन, वर्चुअल फेंस और AI फेस रिकग्निशन भी शामिल है। Xiaomi C500 में पैनोरमिक 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 93 डिग्री वर्टिकल व्यू, पेट्स डिटेक्शन, बेसी क्राई डिटेक्शन और डुअल-कैमरा कोलैबोरेशन के साथ दो 4-मेगापिक्सल लेंस मिलता हैं। दोनों मॉडल अन्य स्मार्ट होम अप्लायंस के साथ स्मूथ इंटरैक्शन के लिए Xiaomi के HyperOS के साथ आते हैं।

Xiaomi Smart Camera C300 और C500 को चीन में लॉन्च किया गया है और कंपनी के मुताबिक, दोनों वर्तमान में चीन में JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। C300 की कीमत 279 युआन (लगभग 3,200 रुपये) से शुरू होती है, जबकि C500 की कीमत 329 युआन (लगभग 3,800 रुपये) से शुरू होती है।

C300 की खासियतों की बात करें, तो इसमें दो 3-मेगापिक्सल लेंस हैं, जिनमें एक 6mm PTZ (पैन-टिल्ट-जूम) टेलीफोटो लेंस और एक 2.8mm फिक्स्ड वाइड-एंगल लेंस है, जो 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 88 डिग्री वर्टिकल फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। बेहतर नाइट विजन के लिए इसमें 12 940nm इन्फ्रारेड सप्लिमेंटरी लाइट्स मिलती हैं। रियल टाइम नोटिफिकेशन के लिए ह्यूमन डिटेक्शन, वर्चुअल फेंस, लोकल साउंड डिटेक्शन और AI फेस रिक्गनिशन शामिल है। कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी के लिए C300 कैमरा में स्टेबल कनेक्शन के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई 6 सपोर्ट मिलता है और इसमें फाइनेंशियल लेवल के डेटा एन्क्रिप्शन के लिए Xiaomi होम सिक्योरिटी चिप मिलने का दावा किया गया है।

वहीं, Xiaomi प्रोडक्ट में माइक्रोएसडी कार्ड, क्लाउड स्टोरेज और NAS डिवाइस सहित कई स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। अन्य Xiaomi डिवाइस के साथ निर्बाध कनेक्शन के लिए हाइपरओएस पर चलता है और इसे एक एडस्टेबल ब्रैकेट के साथ टेबल या रूफ पर इंस्टॉल किया जा सकता है।
Advertisement

C500 के स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। यह C300 से थोड़ा प्रीमियम मॉडल है। C500 में दो 4-मेगापिक्सल लेंस हैं, जिनमें पहला 110 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एक फिक्स्ड वाइड-एंगल लेंस और 58 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला PTZ टेलीफोटो लेंस है, जो 360 डिग्री होरिजॉन्टल और 93 डिग्री वर्टिकल व्यू प्रदान करता है। इसमें भी पालतू जानवर का पता लगाना, बच्चे के रोने का पता लगाना और डुअल-कैमरा कोलैबोरेशन शामिल है। जब Mi Home ऐप में किसी क्षेत्र को लंबे समय तक दबाया जाता है तो करीब से देखने के लिए यह ऑटोमैटिकली घूमता है। इसमें दोनों लेंसों से एक साथ रिकॉर्डिंग देखने का भी सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

स्टेबल कनेक्शन के लिए C300 की तरह यह डुअल-बैंड वाई-फाई 6 सपोर्ट करता है और वित्तीय स्तर के डेटा एन्क्रिप्शन के लिए Xiaomi होम सिक्योरिटी चिप से लैस आता है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड, क्लाउड स्टोरेज और एनएएस डिवाइस सहित कई स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। यह HyperOS से लैस आता है और इसे भी एक एडजस्टेबल ब्रैकेट के साथ टेबल या छत पर इंस्टॉल किया जा सकता है।

दोनों कैमरे फास्ट और अधिक सटीक ऑब्जेक्ट डिटेक्शन के लिए 1TOPS कंप्यूटिंग पावर के साथ A35 आर्किटेक्चर AI चिप के साथ आते हैं और दो-तरफा वॉयस कॉल के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन से लैस हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.