Xiaomi Mi Home Security Camera Basic भारत में लॉन्च, जानें दाम

Xiaomi ने भारत में Mi Home Security Camera Basic को लॉन्च कर दिया है। जानें दाम और खूबियां।

Xiaomi Mi Home Security Camera Basic भारत में लॉन्च, जानें दाम

Photo Credit: Mi.com

Xiaomi Mi Home Security Camera Basic भारत में लॉन्च, जानें दाम

ख़ास बातें
  • Mi Home Security Camera Basic की इंट्रोडक्टरी कीमत 1,999 रुपये है
  • शाओमी मी होम सिक्योरिटी कैमरा बेसिक में है इंफ्रेड नाइट विज़न फीचर
  • Xiaomi Mi Home Security Camera Basic की सेल 14 फरवरी को
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में Mi Home Security Camera Basic को लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने अपनी होम सिक्योरिटी सेगमेंट का विस्तार करते हुए Mi Home Security Camera 360 के बाद अब भारतीय बाजार में मी होम सिक्योरिटी कैमरा बेसिक को उतारा है। Mi Home Security Camera Basic की खासियत यह है कि ये 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 130 डिग्री वाइड-एंगल लेंस है।

शाओमी ब्रांड का यह कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर डिटेक्शन इंजन, इंफ्रेड नाइट विज़न और टॉक बैक फीचर के साथ आता है। Xiaomi के इस कैमरा में सिक्योर लोकल स्टोरेज और क्लाउड एनएएस (NAS) स्टोरेज फीचर भी शामिल है। Mi Home Security Camera Basic की भारत में कीमत 2,299 रुपये है। लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर इसे 1,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Xiaomi ने घोषणा की है कि मी होम सिक्योरिटी कैमरा बेसिक की पहली सेल 14 फरवरी 2019 को दोपहर 12 बजे मी डॉट कॉम पर होगी। ग्राहक सिक्योरिटी कैमरा को व्हाइट रंग में खरीद पाएंगे। कंपनी की वेबसाइट पर इच्छुक ग्राहकों के लिए नोटिफाई बटन भी दिया गया है। सेल शुरू होते ही आपको नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि Mi Home Security Camera 360 में 360-डिग्री व्यूइंग एंगल लेंस का इस्तेमाल हुआ था। इस मॉडल की भारत में कीमत 2,699 रुपये है।

Mi Home Security Camera Basic का अधिकतम फ्रेम रेट 20 फ्रेम प्रति सेकेंड (fps) है। इसमें 10 बड़े इंफ्रेड डिमिंग लैंप्स का इस्तेमाल हुआ है, दावा किया जाता है कि इनकी नाइट विज़न रेज़ 10 मीटर है। सिक्योरिटी कैमरा में एडवांस एआई मोशन डिटेक्शन फीचर भी मौजूद है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi Home Security Camera Basic में 5वोल्ट-1 एम्पीयर पावर इनपुट, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (64 जीबी तक) और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन 2.4 गीगाहर्ट्ज़ सपोर्ट शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »