दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात

Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 17:42 IST
ख़ास बातें
  • iPhone बनाने वाली एपल ने मार्केट वैल्यू में NVIDIA को पीछे छोड़ा है
  • Nvidia की मार्केट वैल्यू घटकर लगभग 4.77 लाख करोड़ डॉलर हो गई है
  • इस वर्ष एपल का शेयर लगभग 24 प्रतिशत बढ़ा है

अमेरिकी कंपनी Nvidia की मार्केट वैल्यू घटकर लगभग 4.77 लाख करोड़ डॉलर हो गई है

प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple ने दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की है। iPhone बनाने वाली एपल ने चिपमेकर NVIDIA को पीछे छोड़ा है। पिछले वर्ष जून में NVIDIA ने Microsoft को पीछे छोड़कर इस पोजिशन पर कब्जा किया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में NVIDIA की मार्केट वैल्यू ने पांच लाख करोड़ को भी पार किया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Nvidia के शेयर प्राइस में सोमवार को लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट हुई है। इससे Nvidia की मार्केट वैल्यू घटकर लगभग 4.77 लाख करोड़ डॉलर हो गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च करने को लेकर इनवेस्टर्स की आशंका बढ़ी है और इसका असर इस कंपनी के शेयर प्राइस पर भी पड़ा है। एपल के शेयर में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे इस अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी का वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 4.95 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। इस सप्ताह एपल के तिमाही रिजल्ट की भी घोषणा की जानी है। 

इस वर्ष NVIDIA के शेयर प्राइस में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि एपल का शेयर लगभग 24 प्रतिशत बढ़ा है। Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

हाल ही में Smart Analytics Global की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ का अगला साइकल जल्द शुरू हो सकता है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। एपल की आईफोन 18 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की योजना फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर लगभग एक करोड़ यूनिट्स करने की है। पहले यह अनुमान लगभग 80 लाख यूनिट्स का था। फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। पिछले वर्ष पेश की गई कंपनी की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.