• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मिलिए दुनिया के सबसे पुराने कछुए से! 190 साल है उम्र, आलीशान है घर, गिनीज़ बुक में भी नाम

मिलिए दुनिया के सबसे पुराने कछुए से! 190 साल है उम्र, आलीशान है घर, गिनीज़ बुक में भी नाम

जोनाथन के लिए एक स्पेशल डॉक्टर यानि पुश चिकित्सक भी रखा गया है। यह अपने डॉक्टर की आवाज को तुरंत पहचान लेता है।

मिलिए दुनिया के सबसे पुराने कछुए से! 190 साल है उम्र, आलीशान है घर, गिनीज़ बुक में भी नाम

जोनाथन के लिए एक स्पेशल डॉक्टर यानि पुश चिकित्सक भी रखा गया है।

ख़ास बातें
  • जोनाथन नाम का कछुआ दुनिया का सबसे पुराना जानवर है
  • इसका जन्म 1832 के करीब माना जाता है।
  • इसकी पॉपुलरिटी इतनी है कि इसके चित्र को सिक्कों पर भी उकेरा गया है।
विज्ञापन
क्या आपने दुनिया का सबसे पुराना जीवित प्राणी देखा है? हम आपको दिखाते हैं। लेकिन यह कोई मनुष्य नहीं, बल्कि एक कछुआ है। जी हां, जोनाथन नाम का कछुआ दुनिया का सबसे पुराना जीवित प्राणी है जिसकी उम्र 190 साल है। हालांकि इसके जन्म का कोई सर्टिफिकेट मौजूद नहीं है। लेकिन वैज्ञानिक पहलू से देखें तो कछुए की खोल को देखकर पता लगाया जा सकता है कि यह कितनी उम्र का हो सकता है। जोनाथन के बारे में कहा जाता है कि यह 190 साल का है और इसका जन्म 1832 के करीब माना जाता है। 

जोनाथन के बारे में कुछ और रोचक बातें हम आपको बताते हैं। कछुआ एक खास जगह रहता है। इसे ब्रिटेन में सेंट हेलेना के गवर्नर ऑफिशिअल रेजिडेंस प्लांटेशन हाउस में रखा गया है। हाल ही में जोनाथन ने अपना 190वां जन्मदिन मनाया था जिसके मौके पर इसके लिए खास पकवान बनाए गए और स्पेशल केक भी काटा गया। यहां पर जोनाथन काफी फेमस भी है। इसकी पॉपुलरिटी इतनी है कि इसके चित्र को सिक्कों पर भी उकेरा गया है। जोनाथन को मोतियाबंद बताया जाता है जिसके कारण यह अंधेपन का शिकार है लेकिन इसके सुनने की क्षमता काफी तेज बताई जाती है। 
 
769vbv7o
जोनाथन के लिए एक स्पेशल डॉक्टर यानि पुश चिकित्सक भी रखा गया है। यह अपने डॉक्टर की आवाज को तुरंत पहचान लेता है। जोनाथन को 1882 में सेंट हेलेना लाया गया था उस वक्त यह 50 साल का था। इसका साइंटिफिक नेम अल्डाब्राशेल्स जिगांटा होलोलिसा है। इससे पहले सबसे उम्रदराज कछुए का रिकॉर्ड तुई मलीला के नाम दर्ज था। यह 188 साल का होकर मृत्यु को प्राप्त हुआ था। इसकी मृत्यु 1965 में हो गई थी।

सेंट हेलेना में रहने वाले जोनाथन का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। इसके साथ दो और कछुओं को भी लाया गया था लेकिन अब इनमें से जोनाथन ही जिंदा बचा है। यह टेडपोल स्रिमप्स नस्ल का कछुआ है। इसके बारे में कहा जाता है कि धरती पर मौजूद नस्लों में यह नस्ल सबसे पुराने वंश से संबंधित है। जोनाथन के कुछ दोस्त भी हैं। ये भी कछुए ही हैं। इनका नाम डेविड, स्पीडी, एमा, फ्रेड्रिका और मार्टाइल है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jonathan tortoise, Jonathan tortoise 190 years
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »