दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति का 118 साल की उम्र में निधन, दो चीजों का सेवन करती थीं रोजाना

जापानी महिला केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन होने के बाद पिछले साल अप्रैल में सिस्‍टर आंद्रे को दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 11:59 IST
ख़ास बातें
  • उन्‍हें चॉकलेट और एक गिलास वाइन रोजाना पसंद थी
  • हालांकि इससे जीवन लंबा होता है, ऐसे सबूत नहीं हैं
  • जन्‍म के समय सिस्‍टर आंद्रे का नाम ल्यूसिल रैंडन था

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्‍हें सबसे उम्रदराज नन भी घोषित किया था।

Photo Credit: guinnessworldrecords

दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति और एक फ्रांसीसी नन, सिस्टर आंद्रे (Sister André) का निधन हो गया है। 17 जनवरी को 118 साल की उम्र में उन्‍होंने दक्षिणी फ्रांस के एक शहर टूलॉन में आखिरी सांस ली। रिपोर्टों के अनुसार, सिस्टर आंद्रे का जन्‍म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। जन्‍म के समय उनका नाम ल्यूसिल रैंडन था। सिस्‍टर आंद्रे ने अपना ज्‍यादातर जीवन धार्मिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। जब वह युवा थीं, तो उन्‍होंने एक टीचर और प्राइवेट ट्यूटर के रूप में भी काम किया। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, द्वि‍तीय विश्‍व युद्ध के खत्‍म होने के बाद उन्‍होंने फ्रांस के विची के एक अस्पताल में अनाथों और बुजुर्गों के साथ काम किया। बताया जाता है कि साल 1944 में 40 साल की उम्र में उन्‍होंने कैथोलिक नन बनने का फैसला लिया और अपना नाम बदलकर सिस्टर आंद्रे रख लिया। 

जापानी महिला केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन होने के बाद पिछले साल अप्रैल में सिस्‍टर आंद्रे को दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति घोषित किया गया था। इसके साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्‍हें सबसे उम्रदराज नन भी घोषित किया था। दिलचस्‍प बात है कि सिस्‍टर को इसकी जानकारी काफी बाद में हुई थी। वह यूरोप की सबसे उम्रदराज इंसान थीं, जिन्‍होंने साल 2021 में कोविड-19 से जंग जीती थी।  

सिस्टर आंद्रे के 118वें जन्मदिन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने उन्हें एक जन्मदिन कार्ड भी भेजा था। सिस्‍टर आंद्रे को उनके लंबे जीवन के लिए राष्‍ट्रपति ने बधाई दी थी। अपनी लंबी उम्र के बारे में एक मीडिया से बातचीत में सिस्‍टर आंद्रे ने कहा था कि मुझे लगता है मैं स्‍वर्ग मे बेहतर हो जाउंगी, लेकिन भगवान मुझे अभी नहीं चाहते। बताया जाता है कि वह रोज एक गिलास वाइन लेती थीं और चॉकलेट खाती थीं। हालांकि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि इससे कोई इंसान लंबा जीवन जी सकता है। 

सिस्‍टर आंद्रे ने अपने जीवन में 18 राष्‍ट्रपति और 10 पोप देखे। 25 दिन बाद वह 119 साल की होने वाली थीं। हालांकि अबतक के सबसे उम्रदराज शख्‍स का खिताब जीन लुईस कैलमेंट के पास है। वह भी एक फ्रांसीसी महिला थीं, जिनकी मौत 4 अगस्त 1997 को 122 साल की उम्र में हुई थी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  2. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  3. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  4. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  7. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.