• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति का 118 साल की उम्र में निधन, दो चीजों का सेवन करती थीं रोजाना

दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति का 118 साल की उम्र में निधन, दो चीजों का सेवन करती थीं रोजाना

जापानी महिला केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन होने के बाद पिछले साल अप्रैल में सिस्‍टर आंद्रे को दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति घोषित किया गया था।

दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति का 118 साल की उम्र में निधन, दो चीजों का सेवन करती थीं रोजाना

Photo Credit: guinnessworldrecords

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्‍हें सबसे उम्रदराज नन भी घोषित किया था।

ख़ास बातें
  • उन्‍हें चॉकलेट और एक गिलास वाइन रोजाना पसंद थी
  • हालांकि इससे जीवन लंबा होता है, ऐसे सबूत नहीं हैं
  • जन्‍म के समय सिस्‍टर आंद्रे का नाम ल्यूसिल रैंडन था
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति और एक फ्रांसीसी नन, सिस्टर आंद्रे (Sister André) का निधन हो गया है। 17 जनवरी को 118 साल की उम्र में उन्‍होंने दक्षिणी फ्रांस के एक शहर टूलॉन में आखिरी सांस ली। रिपोर्टों के अनुसार, सिस्टर आंद्रे का जन्‍म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। जन्‍म के समय उनका नाम ल्यूसिल रैंडन था। सिस्‍टर आंद्रे ने अपना ज्‍यादातर जीवन धार्मिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। जब वह युवा थीं, तो उन्‍होंने एक टीचर और प्राइवेट ट्यूटर के रूप में भी काम किया। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, द्वि‍तीय विश्‍व युद्ध के खत्‍म होने के बाद उन्‍होंने फ्रांस के विची के एक अस्पताल में अनाथों और बुजुर्गों के साथ काम किया। बताया जाता है कि साल 1944 में 40 साल की उम्र में उन्‍होंने कैथोलिक नन बनने का फैसला लिया और अपना नाम बदलकर सिस्टर आंद्रे रख लिया। 

जापानी महिला केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन होने के बाद पिछले साल अप्रैल में सिस्‍टर आंद्रे को दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति घोषित किया गया था। इसके साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्‍हें सबसे उम्रदराज नन भी घोषित किया था। दिलचस्‍प बात है कि सिस्‍टर को इसकी जानकारी काफी बाद में हुई थी। वह यूरोप की सबसे उम्रदराज इंसान थीं, जिन्‍होंने साल 2021 में कोविड-19 से जंग जीती थी।  

सिस्टर आंद्रे के 118वें जन्मदिन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने उन्हें एक जन्मदिन कार्ड भी भेजा था। सिस्‍टर आंद्रे को उनके लंबे जीवन के लिए राष्‍ट्रपति ने बधाई दी थी। अपनी लंबी उम्र के बारे में एक मीडिया से बातचीत में सिस्‍टर आंद्रे ने कहा था कि मुझे लगता है मैं स्‍वर्ग मे बेहतर हो जाउंगी, लेकिन भगवान मुझे अभी नहीं चाहते। बताया जाता है कि वह रोज एक गिलास वाइन लेती थीं और चॉकलेट खाती थीं। हालांकि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि इससे कोई इंसान लंबा जीवन जी सकता है। 

सिस्‍टर आंद्रे ने अपने जीवन में 18 राष्‍ट्रपति और 10 पोप देखे। 25 दिन बाद वह 119 साल की होने वाली थीं। हालांकि अबतक के सबसे उम्रदराज शख्‍स का खिताब जीन लुईस कैलमेंट के पास है। वह भी एक फ्रांसीसी महिला थीं, जिनकी मौत 4 अगस्त 1997 को 122 साल की उम्र में हुई थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  2. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  5. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  6. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  7. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  8. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  9. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  10. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »