वर्क फ्रॉम होम के मजे इस भारतीय IT कंपनी ने किए खत्म, बनाएं नए नियम

Wipro ने अपने हाइब्रिड वर्क मॉडल में बदलाव करते हुए ऑफिस में मिनिमम समय तय कर दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 12:50 IST
ख़ास बातें
  • ऑफिस डे पर कम से कम छह घंटे रहना अनिवार्य
  • नियम 1 जनवरी से लागू, अटेंडेंस से जुड़ा
  • रिमोट वर्क की अतिरिक्त छूट में भी कटौती

Wipro ने हाइब्रिड वर्क मॉडल में ऑफिस टाइम को लेकर सख्ती बढ़ाई

Wipro ने नए साल की शुरुआत के साथ अपने हाइब्रिड वर्क मॉडल में सख्ती बढ़ा दी है। कंपनी ने अब ऑफिस आने वाले दिनों में कर्मचारियों के लिए न्यूनतम समय तक ऑफिस में मौजूद रहना अनिवार्य कर दिया है। यह बदलाव उस अपेक्षाकृत फ्लेक्सिबल अप्रोच से अलग है, जिसे कंपनी अब तक फॉलो कर रही थी, भले ही हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस आना पहले से जरूरी था। इंटरनल ईमेल्स के जरिए कर्मचारियों को इस नए नियम की जानकारी दी गई है, जो 1 जनवरी से लागू हो चुका है और अटेंडेंस ट्रैकिंग से भी जुड़ा हुआ है।

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जिन दिनों कर्मचारियों को ऑफिस से काम करना होता है, उन दिनों उन्हें कम से कम छह घंटे ऑफिस में बिताने होंगे। यह नियम उस मौजूदा व्यवस्था पर लागू होगा, जिसके तहत कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस रिपोर्ट करना होता है। नया बदलाव यह है कि कंपनी ने अब “इन” और “आउट” पंच के बीच ऑफिस में बिताए जाने वाले समय को स्पष्ट रूप से परिभाषित कर दिया है। रिपोर्ट बताती है कि यह जानकारी HR टीम की ओर से ईमेल के जरिए शेयर की गई है।

Advertisement

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि छह घंटे की यह शर्त कुल वर्किंग आवर्स को कम नहीं करती। Wipro का स्टैंडर्ड वर्किंग डे पहले की तरह 9.5 घंटे का ही रहेगा। यानी ऑफिस में कम से कम समय पूरा करने के बाद बाकी काम कर्मचारियों को उसी दिन घर से पूरा करना होगा। कंपनी का कहना है कि हाइब्रिड वर्क अब भी उसकी लॉन्ग-टर्म वर्कप्लेस स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा है, लेकिन इसमें अब ज्यादा कंसिस्टेंसी और अकाउंटेबिलिटी लाई जा रही है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नया सिस्टम लीव मैनेजमेंट से जुड़ा होगा। अगर कोई कर्मचारी तय ऑफिस डे पर छह घंटे पूरे नहीं करता है, तो उसे हाफ-डे लीव कटौती का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, अगर कोई कर्मचारी वीकली ऑफिस अटेंडेंस की शर्त पूरी नहीं करता है, तो उसका असर लीव बैलेंस पर भी पड़ सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2024 में Wipro ने अपनी नई हाइब्रिड पॉलिसी का ऐलान किया था। उस समय कर्मचारियों को साल में एक्स्ट्रा 30 दिन रिमोट वर्क की अनुमति दी गई थी, जो खास परिस्थितियों के लिए थी। हालांकि, 1 जनवरी से लागू नई व्यवस्था में इस फ्लेक्सिबिलिटी को कम कर दिया गया है और अब स्पेशल हालातों में मिलने वाले रिमोट वर्क डेज को 15 से घटाकर 12 दिन कर दिया गया है। कुल मिलाकर, बदलाव यह संकेत देते हैं कि Wipro हाइब्रिड वर्क को बनाए रखते हुए उस पर ज्यादा कंट्रोल रखना चाहती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.