Wipro कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन आना होगा ऑफिस, कंपनी ने भेजा ईमेल

मंगलवार को भारत की चौथी सबसे बड़ी IT सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, Wipro ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए बताया कि उन्हें अब हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 22:30 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार को Wipro ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल भेजा
  • कंपनी ने हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा
  • जनवरी से नियम का उल्लंघन करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे
Wipro ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन दफ्तर से काम करने के लिए कहा है। कंपनी ने कर्मचारियों को यह संदेश देने के लिए एक ई-मेल भेजा। COVID-19 के बाद से अभी तक कुछ कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम करने की सहूलियत दे रही थी, लेकिन अब इनमें से ज्यादातर कंपनियों ने अपने नियमों में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को भारत की चौथी सबसे बड़ी IT सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, Wipro ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए बताया कि उन्हें अब हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। कई कंपनियां अपनी रिमोट वर्क नीतियों में बदलाव कर रही है, जिसका कारण कर्मचारियों के बीच बेहतर संचार और सहयोग को बताया जा रहा है। आसान भाषा में कहे तो कंपनी का मानना है कि ऑफिस से काम करने पर कर्मचारियों के बीच बेहतर संचार होता है और उनका आपस में सहयोग प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है।
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले हफ्ते, भारत के दूसरे सबसे बड़े सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक Infosys ने कुछ कर्मचारियों को हर महीने दस दिनों के लिए कार्यालय लौटने का आदेश दिया था, जबकि उद्योग के लीडर TCS नेस हफ्ते में पांच दिन कार्यालय से काम करने का आदेश जारी किया था।

Wipro पहले से ही मई से कर्मचारियों को हफ्ते में तीन बार कार्यालय से काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था, वर्तमान में लगभग 55% वर्कफोर्स इस आदेश का पालन कर रहा है। 30 सितंबर तक, विप्रो ने 244,707 व्यक्तियों को रोजगार दिया। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नए आदेश की तारीख 15 नवंबर रखी है।
Advertisement

6 नवंबर को लिखे एक ईमेल में लिखा गया था कि अगले साल 7 जनवरी से, इस नीति का लगातार उल्लंघन करने वालों को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, हालांकि ईमेल में इन दंडात्मक कार्रवाइयों की सटीक जानकारी नहीं दी गई।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में कहा गया है, (हिंदी में अनुवादित) "एक वैश्विक संगठन के रूप में, हम स्थानीय कानूनों और समझौतों के अनुरूप अपने दृष्टिकोण को अपनाना जारी रखेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WIPRO, Wipro email, Wipro employees, Wipro WFH Rules
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.