WhatsApp पर डिसअपीयरिंग मैसेज जल्दी होगा गायब, कंपनी ला रही नया फीचर

WhatsApp कथित तौर पर डिसअपीयरिंग मैसेज में समय घटाने की सुविधा पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 16:41 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp डिसअपीयरिंग मैसेज में समय घटाने की सुविधा पर काम कर रहा है।
  • वॉट्सऐप पर गायब होने वाले मैसेज के लिए नई और छोटी समय सीमा हो जाएगी।
  • WhatsApp 2 नए, 1 घंटे और 12 घंटे के डिसअपरियिंग मैसेज टाइमर जोड़ सकती है।

WhatsApp

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp कथित तौर पर डिसअपीयरिंग मैसेज में समय घटाने की सुविधा पर काम कर रहा है। फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप पर गायब होने वाले मैसेज के लिए नई और छोटी समय सीमा पर काम चल रहा है। डिसअपीयरिंग मैसेज को पहली बार नवंबर 2020 में शुरू किया गया था। यह यूजर्स को अतिरिक्त प्राइवेसी और सिक्योरिटी प्रदान करता है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस ने शुरुआत में यूजर्स को इस फीचर को ऑन या ऑफ करने की सुविधा दी थी, जिसमें मैसेज एक हफ्ते के बाद हटा दिए जाते थे। वॉट्सऐप ने आखिर में यूजर्स को अस्थायी मैसेज फीचर के लिए समय सीमा तय करने की अनुमति दी, जहां मैसेज 24 घंटे की शुरुआत में गायब हो सकते थे। उम्मीद है कि कम डिसअपीयरिंग मैसेज टाइमर भविष्य के अपडेट का हिस्सा होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WABetaInfo ने देखा कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस वर्तमान में अपने डिसअपियरिंग मैसेज के फीचर के लिए नई और छोटी समय सीमा तैयार कर रही है। यह वर्तमान में यूजर्स को 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के अस्थायी मैसेज टाइमर सेट करने की अनुमति देता है। रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में इसमें बदलाव हो सकता है, क्योंकि कंपनी दो नए, 1 घंटे और 12 घंटे के डिसअपरियिंग मैसेज टाइमर जोड़ सकती है। फीचर ट्रैकर ने एंड्रॉइड 2.25.24.18 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर नए टाइमर को देखा। हालांकि, इन नए टाइमर पर अभी भी काम चल रहा है और बीटा चैनल पर भी यूजर्स द्वारा इनकी टेस्टिंग नहीं की जा सकती है।

Advertisement

ट्रैकर का दावा है कि वॉट्सऐप पर डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए 1 घंटे की टाइमर सीमा के साथ कंपनी उन यूजर्स की जरूरतों को पूरा करना चाहती है जो चाहते हैं कि उनके मैसेज भेजने के तुरंत बाद गायब हो जाएं। ऐसा कहा जाता है कि यह तब काम आता है जब लोग निजी जानकारी साझा करना चाहते हैं, जो लंबे समय नजर आने पर खतरा रहता है।

हालांकि, ऐसी संभावना है कि रिसिवर द्वारा मैसेज पढ़ने से पहले ही गायब हो जाएं, जिससे बातचीत रुक सकती है। WABetaInfo के अनुसार, ऐसी स्थितियों के बारे में जागरूकता बनाए रखने के लिए वॉट्सऐप यूजर्स द्वारा 1 घंटे का टाइमर चुनने पर एक रिमाइंडर दिखा सकता है। दूसरी ओर कथित तौर पर 12 घंटे के डिसअपीयरिंग मैसेज की टाइमर सीमा सुविधा और प्राइवेसी को बरकरार रखेगी। इससे यूजर्स और रिसिवर को वॉट्सऐप मैसेज को डिलीट होने से पहले उनका जवाब देने के लिए समय मिल सकता है। कंपनी अभी भी यूजर्स को डिसअपीयरिंग मैसेज को बंद करने की सुविधा देगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.