बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!

WhatsApp अपने कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है जो कि जल्द ही देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 13:38 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है।
  • वॉट्सऐप फीचर आगामी अपडेट में पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • WhatsApp का बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा।

WhatsApp ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

WhatsApp अपने कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है जो कि जल्द ही देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉयस और वीडियो कॉल के लिए बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर हाल ही में एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में 2.26.11.8 में नजर आया। यह फीचर आगामी अपडेट में पेश किए जाने की उम्मीद है। इससे कन्वर्सेशन में अतिरिक्त क्लैरिटी मिलेगी। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp नॉइज कैंसलेशन कैसे करेगा काम

Advertisement

WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर आगामी अपडेट में पेश किए जाने की उम्मीद है। अगर आप कॉल पर रहे हैं और वाहनों के हॉर्न या तेज बातचीत के चलते दूसरे व्यक्ति की आवाज सुनना लगभग असंभव हो जाता है। इसी दौरान नॉइज कैंसलेशन इस दिक्कत को ठीक करता है। यह टेक्नोलॉजी आपके आस-पास की सभी आवाजों को सुनती है। फिर इंटेलिजेंट तरीके से उन आवाजों को फिल्टर करती है जो जरूरी नहीं हैं जैसे कि बैकग्राउंड में वाहनों की आवाज, हवा का शोर या आस-पास के लोगों की बातचीत आदि। सबसे आखिर में सिर्फ आपकी आवाज ही सुनाई देती है, जो एकदम क्लियर होती है।

साफ शब्दों में कहें तो यह जरूरी आवाजों को अलग करता है और जो जरूरी नहीं है उन्हें म्यूट कर देता है और यह सब कुछ रियल-टाइम में होता है। इससे दूसरी तरफ वाला व्यक्ति सिर्फ आपकी ही आवाज सुन सकता है, चाहे आपके आस-पास कितना भी शोर क्यों न हो। iPhone और iPad समेत Apple डिवाइसेज में पहले से ही एक बिल्ट-इन वॉइस आइसोलेशन फीचर मौजूद है जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है  और वॉट्सऐप इसे अपनी ऑडियो सेटिंग्स के जरिए उपयोग कर सकता है। हालांकि, एंड्रॉयड में ऐसा कोई इनबिल्ट सिस्टम नहीं है। यहीं पर WhatsApp का बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह पूरी संभावना है कि WhatsApp इस फीचर को एंड्रॉयड में भी लाने पर काम कर रहा है।

हालांकि, वॉट्सऐप का नॉइज कैंसलेशन फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को प्रभावित नहीं करेगा। यह पूरा प्रोसेस सीधे आपके डिवाइस पर होता है, ऑडियो को एन्क्रिप्ट और ट्रांसमिट करने से पहले माइक्रोफोन लेवल पर बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर किया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स के पास इस फीचर पर पूरा कंट्रोल होगा और नॉइज कैंसलेशन को कॉलिंग मीनू से कभी भी बंद किया जा सकता है। फिलहाल इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और टेस्टिंग पूरा होने के बाद वॉट्सऐप से उम्मीद की जाती है कि आने वाले समय में बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.