WhatsApp ला रहा गेस्ट चैट फीचर, अब नॉन-WhatsApp यूजर्स के साथ भी कर पाएंगे बातचीत

WhatsApp कथित तौर पर एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स उन लोगों को मैसेज भेज पाएंगे, जिनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • गेस्ट चैट फीचर से नॉन वॉट्सऐप यूजर्स को मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है।
  • एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स गेस्ट चैट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गेस्ट चैट के जरिए गेस्ट किसी शेयर्ड लिंक के जरिए चैट में जुड़ सकते हैं।

WhatsApp का दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग होता है।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp कथित तौर पर एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स उन लोगों को मैसेज भेज पाएंगे, जिनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है। गेस्ट चैट फीचर उन लोगों को एक सुरक्षित वेब लिंक के जरिए चैट में शामिल होने की सुविधा देता है, जो WhatsApp उपयोग नहीं करते हैं। इससे WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत खत्म हो जाती है। यह चैट एन्क्रिप्शन की तैयार करने के लिए एक यूनिक आइडेंटिफायर का उपयोग करती है, जिससे सामान्य चैट के समान एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन रहता है। आइए वॉट्सऐप गेस्ट चैट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp गेस्ट चैट फीचर कैसे करता है काम


फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स गेस्ट चैट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह संबंधित ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा अपडेट के साथ उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म एक अस्थायी गेस्ट सेशन तैयार कर सकता है जो रिसिवर को अकाउंट बनाने की जरूरत के बिना बेसिक मैसेज भेजने की सुविधा प्रदान करता है। गेस्ट चैट के जरिए गेस्ट किसी शेयर्ड लिंक या इन्वाइट के जरिए चैट में शामिल हो सकते हैं। कंवर्सेशन में शामिल होने के बाद WhatsApp पर साइन अप किए बिना ही चैट में मैसेज भेज और पा सकते हैं। ऐसे यूजर्स के साथ चैट में गेस्ट लेबल लगा होगा। इससे यह आसानी से पहचान होगी कि प्रतिभागी का रजिस्टर्ड अकाउंट नहीं है।

WABetaInfo के अनुसार, यूजर्स इन्वाइट ए फ्रेंड सेक्शन से या ऐप के कॉन्टैक्ट लिस्ट के नीचे से लिंक तैयार कर सकते हैं। लिंक बनने के बाद एसएमएस के जरिए भेजा जा सकता है। इसे कॉपी करके ईमेल या अन्य मैसेजिंग ऐप्स जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा सकता है। यूजर्स लिंक को मोबाइल या डेस्कटॉप ब्राउजर पर खोल सकते हैं। गेस्ट चैट में ग्रुप चैट, मीडिया शेयरिंग या फोटो, वीडियो, दस्तावेज, जीआईएफ, स्टिकर और वॉइस मैसेज जैसे अटैचमेंट की सुविधा नहीं मिलती है। इसके अलावा वॉइस और वीडियो कॉल भी सुविधा भी नहीं हैं।

WABetaInfo के अनुसार, गेस्ट चैट को भी सामान्य वॉट्सऐप अकाउंट की तरह ही ब्लॉक किया जा सकता है। गेस्ट चैट प्लेटफॉर्म की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी बरकरार रखती है। जब कोई गेस्ट चैट में शामिल होता है तो WhatsApp Web एक यूनिक आईडेंटिफायर जनरेट करता है जिसका उपयोग उस चैट के लिए एन्क्रिप्शन की बनाने में होता है। WABetaInfo के अनुसार, गेस्ट चैट 10 दिनों के बाद अपने आप एक्सपायर हो जाती है। अगर चैट एक्सपायर हो जाती है तो इन्वाइट करने वाले व्यक्ति को उस व्यक्ति के साथ मैसेज भेजने के लिए एक नया इन्वाइट लिंक बनाना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Guest Chats, WhatsApp Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.