WhatsApp Facebook Data Breach: भारत में वॉट्सऐप के 1 करोड़ से ज्यादा, फेसबुक के 17 लाख यूजर्स का डेटा चोरी

इस मामले में सायबराबाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 140 से अधिक कैटेगरी में इनफॉर्मेशन को बेचते पाया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में सायबराबाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है
  • इन आरोपियों को 140 से अधिक कैटेगरी में इनफॉर्मेशन को बेचते पाया गया था
  • इसमें कम से कई जालसाजों को डेटा बेचा गया था

इसमें शामिल गैंग कथित तौर पर सरकार से जुड़े संवेदनशील डेटा की चोरी और बिक्री में शामिल था

सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स से लाखों यूजर्स के डेटा की चोरी का एक मामला पकड़ा गया है। इसमें शामिल गैंग कथित तौर पर सरकार और महत्वपूर्ण संगठनों से जुड़े संवेदनशील डेटा की चोरी और बिक्री में शामिल था। इसमें 2.50 लाख से अधिक सैन्य कर्मियों की डिटेल्स और लगभग 16.8 करोड़ नागरिकों का गोपनीय डेटा शामिल है। 

इस मामले में सायबराबाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 140 से अधिक कैटेगरी में इनफॉर्मेशन को बेचते पाया गया था। इसमें सैन्य कर्मियों के विवरण, नागरिकों और NEET स्टूडेंट्स के मोबाइल नंबर्स शामिल थे। सायबरा पुलिस कमिश्नर, M Stephen Raveendra ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में दिल्ली से डेटा के सात ब्रोकरेस को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी नोएडा और अन्य स्थानों से तीन फर्मों (काल सेंटर्स) के जरिए यह कर रहे थे। यह पता चला है कि आरोपियों ने कम से कम 100 जालसाजों को डेटा बेचा था, जिन्होंने इसका इस्तेमाल सायबर अपराधों के लिए किया है। इस मामले की जांच चल रही है। 
Advertisement

स्टीफन ने बताया कि आरोपियों के पास से सैन्य कर्मियों का संवेदनशील डेटा भी मिला है। इसमें उनके रैंक, ईमेल आईडी और तैनाती का स्थान जैसे विवरण हैं। स्टीफन ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी इसका असर हो सकता है। सैन्य और सरकारी कर्मियों के डेटा का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा सकता है।" आरोपी इस डेटा को कॉन्टैक्ट डिटेल्स सर्विस प्रोवाइडर और ऐसे अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेच रहे थे और लगभग 50,000 नागरिकों का डेटा 2,000 रुपये तक की कम कीमत में बेचा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सर्विस प्रोवाइडर्स को भी नोटिस भेजे जाएंगे और उनकी जांच करने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

आरोपियों ने वॉट्सऐप के लगभग 1.2 करोड़ यूजर्स और फेसबुक के 17 लाख यूजर्स को निशाना बनाया था। पुलिस को दो करोड़ स्टूडेंट्स, 12 लाख CBSE के क्लास 12 के स्टूडेंट्स, जॉब की खोज कर रहे लगभग 40 लाख लोगों, 1.47 करोड़ कार मालिकों, 11 लाख सरकारी कर्मचारियों और 15 लाख IT प्रोफेशनल्स से जुड़ा डेटा भी मिला है। इसके अलावा तीन करोड़ लोगों का मोबाइल नंबर डेटाबेस भी आरोपियों के पास था। इसके टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से लीक होने की आशंका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.