Joy e-bike ने भारत में लॉन्च किए 100 km रेंज वाले दो इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,10,185 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है और इसे आप मैट ब्लैक, स्टारडस्ट और डीप वाइन क्लोरो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,10,185 रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च
  • Gen Next Nanu+ ई-स्कूटर की भारत में कीमत 1,06,991 रुपये (एक्स-शोरूम)
  • दोनों की रेंज 100 किलोमीटर और टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है

Joy e bike Wolf+ की भारत में कीमत 1,10,185 रुपये (एक्स-शोरूम) है

WardWizard Innovations एक भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्मता है, जिसने अपने Joy e-bike ब्रांड के तहत दो नए स्कूटर - Wolf+ और Gen Next Nanu+ लॉन्च किए हैं। अभी तक ब्रांड के पोर्टफोलियो में लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) मौजूद थे, लेकिन ये दोनों ई-स्कूटर 55 kmph की टॉप स्पीड से लैस आते हैं। डिज़ाइन में दोनों एक-दूसरे से थोड़े अलग हैं।

Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,10,185 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है और इसे आप मैट ब्लैक, स्टारडस्ट और डीप वाइन क्लोरो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं, Gen Next Nanu+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1,06,991 रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसे आप मिडनाइट ब्लैक और मैट व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो दोनों मॉडल 1500W क्षमता DC ब्रशलेस हब मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर मैक्सिमम 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होंगे। वहीं, बैटरी की बात करें, तो दोनों ही स्कूटर में 60V/35Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक किसी भी सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, और इसे फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। फुल चार्ज में दावे अनुसार ये स्कूटर 100km की रेंज दे सकते हैं।
 

Joy e-bike Next Gen Nanu+ electric scooter

वुल्फ+ और जेन नेक्स्ट नानू+ में फ्रंट में डुअल फोर्क हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जबकि रियर सस्पेंशन मोनो शॉक है। दोनों ई-स्कूटर में कीलेस (बिना चाबी के स्टार्ट/स्टॉप) फंक्शन मिलता है। इनके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। दोनों ही स्कूटर स्मार्ट रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं, जो छेड़छाड़ करने पर स्कूटर को लॉक कर देता है। रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है, जो ब्रेक लीवर दबाने पर बैटरी को रिचार्ज करके राइड रेंज को बेहतर बनाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.