• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • फ्री में बुक करें 1.5 लाख का इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos, 100 का माइलेज, उड़ा देगा Ola S1 Pro और TVS iQube के होश

फ्री में बुक करें 1.5 लाख का इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos, 100 का माइलेज, उड़ा देगा Ola S1 Pro और TVS iQube के होश

कीमत की बात की जाए तो Joy E-bike के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर MIHOS की एक्स शोरूम कीमत 1,49,000 रुपये है। हालांकि यह कीमत सिर्फ शुरुआती 5,000 ग्राहकों के लिए ही है।

फ्री में बुक करें 1.5 लाख का इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos, 100 का माइलेज, उड़ा देगा Ola S1 Pro और TVS iQube के होश

Photo Credit: Joy e-bike

ख़ास बातें
  • Joy e-bike इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर रही है।
  • Joy E-bike इलेक्ट्रिक स्कूटर MIHOS की एक्स शोरूम कीमत 1,49,000 रुपये है।
  • Mihos एक बार चार्ज होकर 100 किमी की दूरी तय कर सकता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Joy e-bike अपने नए हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने वाली है। जी हां इस स्कूटर की बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल साइट पर  22 जनवरी, 2023 से होगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Auto Expo 2023 में पेश किया गया था। ज्यादा मजबूती और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए MIHOS को पॉली डाइडाईसाइक्लो पेंटाडीन (PDCPD) से तैयार और डिजाइन किया गया है, जिससे रोड पर इसका दमदार प्रेसेंज रहता है। नए हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर राइड के दौरान राइडर को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्मार्ट और इंटेलीजेंट फीचर्स के साथ आता है।

कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Joy E-bike के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर MIHOS की एक्स शोरूम कीमत 1,49,000 रुपये है। हालांकि यह कीमत सिर्फ शुरुआती 5,000 ग्राहकों के लिए ही है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Metallic Blue, Solid Black Glossy, Solid Yellow Glossy और Pearl White में उपलब्ध है। बुकिंग की बात करें तो ग्राहक फ्री में MIHOS को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर 600 से ज्यादा ऑथोराइज्ड शोरूम से बुक कर सकते हैं। MIHOS की डिलीवरी मार्च, 2023 में शुरू होगी।

फीचर्स और डाइमेंशन

एंडवांस फीचर्स की बात करें तो इसमें इंटेलीजेंस, स्मार्ट कनेक्टिविटी, रिमोट ऐप्लिकेशन, रिवर्स मोड, जीपीएस एनेबल्ड सिस्टम, एंटीथेफ्ट कंट्रोल और रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 1,864 mm, चौड़ाई 700 mm, ऊंचाई 1,178 mm, व्हीलबेस 1,360 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm है। मार्केट में Mihos, का मुकाबला Ola S1 Pro और TVS iQube से होने वाला है।

MIHOS की पावर और रेंज

पावर की बात की जाए तो MIHOS  में 1500W  बाइंड BLDC 74V40Ah मोटर दो गई है जो कि 95Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 70 kmph की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। इस स्कूटर में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होकर 100 किमी की दूरी तय कर सकता है, वहीं इसे फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ट्विन डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ई-स्कूटर सिर्फ 7 सेकेंड से कम समय में 0-40 kmph की दूरी तय कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »