• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कैमरा, कई सेंसर के साथ आ रही है Volvo EX90 इलेक्ट्रिक कार, मिलेगा 360 डिग्री रियल टाइम व्यू

कैमरा, कई सेंसर के साथ आ रही है Volvo EX90 इलेक्ट्रिक कार, मिलेगा 360-डिग्री रियल टाइम व्यू

Geely के स्वामित्व वाली स्वीडिश कार निर्माता की यह कार ड्राइवर को दुनिया का 360-डिग्री रियल टाइम व्यू दिखाएगी।

कैमरा, कई सेंसर के साथ आ रही है Volvo EX90 इलेक्ट्रिक कार, मिलेगा 360-डिग्री रियल टाइम व्यू

Volvo EX90 को 9 नवंबर को पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Volvo 9 नवंबर को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार XC90 को पेश करने वाली है
  • इस कार में कई सेंसर, रडार और Lidar से लैस एक सेफ्टी सिस्टम होगा
  • ड्राइवर को हर बाधा के लिए सचेत करेगा यह एडवांस एल्गोरिदम वाला सिस्टम
विज्ञापन
Volvo अपने वाहनों में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। कंपनी दावा करती है कि उनके वाहनों में दुर्घटना में मरने के चांस ना के बराबर होते हैं। अब, कंपनी अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 से पर्दा उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है, जो लोकप्रिय XC90 की जगह लेगी। इससे यह भी पता चलता है कि ब्रांड ICE मॉडल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेजी से कर रहा है। Volvo EX90 को 9 नवंबर को पेश किया जाना है। कंपनी का कहना है कि लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार 'सुरक्षा की अदृश्य ढाल' से घिरी हुई है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Volvo 9 नवंबर को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार XC90 को पेश करने वाली है। कंपनी ने दावा किया है कि उनकी यह फ्लैगशिप ईवी 'सुरक्षा की अदृश्य ढाल' से घिरी हुई है। यदि आप सोच रहे हैं कि यह ढाल क्या है, तो बता दें कि कंपनी इस कार में कई अलग-अलग सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल करने वाली है, जो रडार और Lidar से जुड़े होंगे। इस पूरे सिस्टम से कार की सेफ्टी को अभेद किया जा सकता है।

Geely के स्वामित्व वाली स्वीडिश कार निर्माता की यह कार ड्राइवर को दुनिया का 360-डिग्री रियल टाइम व्यू दिखाएगी, जिसके के लिए वोल्वो ने इसमें खास कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर पर काम करने वाले कई कैमरों, रडार और LiDAR जैसे सेंसर का एक सूट इस्तेमाल किया है।

Volvo ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि "LiDAR आपके सामने सड़क को भांप लेता है, चाहे वह दिन हो या रात, और राजमार्ग की स्पीड पर भी। यह छोटी वस्तुओं को सैकड़ों मीटर आगे देख सकता है, जिससे सूचना देने, कार्य करने और बचने के लिए अधिक समय मिल जाता है।'

वोल्वो का कहना है कि सुरक्षा की अदृश्य ढाल, सेंसर और कैमरों के साथ कार के अंदर काम करती रहती है, जो कंपनी के इन-हाउस-विकसित एल्गोरिदम पर काम करते हैं। यहां तक कि यह टेक्नोलॉजी EX90 इलेक्ट्रिक कार को यह देखने में सक्षम बनाती है कि ड्राइवर कब विचलित है या थका हुआ है या असावधान है। आगे बताया गया है कि सिस्टम ड्राइवर को सचेत करेगा। यदि ड्राइवर फिर भी सचेत नहीं होता है, या सो जाता है या गाड़ी चलाते समय बीमार हो जाता है, तो EX90 सुरक्षित रूप से खुद रुक जाएगी और मदद के लिए कॉल करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »