• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं पर नितिन गडकरी की कंपनियों को चेतावनी, पहले से उठाएं जरूरी कदम

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं पर नितिन गडकरी की कंपनियों को चेतावनी, पहले से उठाएं जरूरी कदम

बीते सप्ताह गडकरी ने कहा कि लापरवाही करने वाली कंपनियों को सजा दी जाएगी और सभी डिफेक्टिड व्हीकल्स को रिकॉल करें और एक स्पेशल पैनल की रिपोर्ट पाने के बाद दिया जाएगा, जो इस मामले की जांच के लिए गठित किया गया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं पर नितिन गडकरी की कंपनियों को चेतावनी, पहले से उठाएं जरूरी कदम

Photo Credit: Twitter/Ola Electric

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के बाद सरकार ने बीते माह जांच के आदेश दिए थे।

ख़ास बातें
  • Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।
  • मार्च-अप्रैल-मई में टेंपरेचर बढ़ता है, फिर बैटरी में कुछ दिक्कत आती है।
  • सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लोकप्रिय बनाना चाहती है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स व्हीकल्स में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कंपनियों से सभी खराब वाहनों को वापस मंगवाने के लिए एडवांस एक्शन लेने का आग्रह किया, यहां तक ​​कि उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल माह में टेंपरेचर बढ़ने पर ईवी बैटरी में कुछ दिक्कत है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी माना कि देश की ईवी इंडस्ट्री अभी शुरू हुई है और सरकार इसमें कोई बाधा नहीं डालना चाहती।

गडकरी ने रायसीना डायलॉग में कहा कि 'लेकिन सेफ्टी सरकार के लिए सबसे पहले है और इंसानों की लाइफ के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।' गडकरी का कहना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की कई घटनाओं और लोगों की मौत और गंभीर चोटों के मामले में बहुत अहम है। गडकरी ने कहा कि कंपनियां व्हीकल्स के सभी डिफेक्टिड बैच को तुरंत वापस बुलाने के लिए एडवांस एक्शन ले सकती हैं।

उन्होंने कहा कि 'मार्च-अप्रैल-मई में टेंपरेचर बढ़ता है, फिर बैटरी में कुछ दिक्कत आती है। मेरा मानना है कि यह टेंपरेचर की दिक्कत समस्या है।' उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लोकप्रिय बनाना चाहती है। गडकरी ने कहा कि 'हम लगता है कि ईवी इंडस्ट्री अभी शुरू हुई है। इसमें हम कोई रुकावट नहीं डालना चाहते। लेकिन सेफ्टी सरकार के लिए सबसे पहले है। ऐसे में इंसानों की लाइफ के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।'

बीते सप्ताह गडकरी ने कहा कि लापरवाही करने वाली कंपनियों को सजा दी जाएगी और सभी डिफेक्टिड व्हीकल्स को रिकॉल करें और एक स्पेशल पैनल की रिपोर्ट पाने के बाद दिया जाएगा, जो इस मामले की जांच के लिए गठित किया गया है।

ओला (Ola) के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड द्वारा लॉन्च किए गए एक ई-स्कूटर में पुणे में आग लगने के बाद सरकार ने बीते माह जांच के आदेश दिए थे। सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को उन परिस्थितियों को चेक करने के लिए कहा गया है जिनके कारण यह खराबी हुई और इसको लेकर उपाय भी बताए हैं। मंत्रालय ने CFEES को इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए सुझाव और उपायों को साझा करने के लिए भी कहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nitin Gadkari, Electric Two wheelers, Ola EV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »