लकड़ी से बनाई 27 करोड़ वाली Lamborghini कार, बनाने से लेकर चलाने तक के वीडियो भी शेयर किए

डाओ पेशे से लकड़ी का काम करते हैं। इस कारनामे को पूरा करने में उन्हें 65 दिनों का समय लगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2021 11:07 IST
ख़ास बातें
  • वियतनाम के एक पिता ने अपने बेटे के लिए लकड़ी की कार बनाई है
  • Lamborghini Sian Roadster की यह हूबहू नकल इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है
  • 25 किलोमीटर प्रतिघंटा टॉप स्पीड पकड़ सकता है यह लकड़ी का अजूबा

लकड़ी की इस इलेक्ट्रिक Lamborghini को बनाने में 65 दिनों का समय लगा है

वियतनाम के एक व्यक्ति ने अपने बेटे के लिए लकड़ी की एक कार बनाई है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या बड़ी बात है। बड़ी बात यह है कि पेशे से लकड़ी का काम करने वाला ट्रूओंग वैन डाओ (Truong Van Dao) ने अपने बेटे के लिए लकड़ी की इलेक्ट्रिक लेम्बोर्गिनी (Electric Lamborghini Car) बनाई है, जिसमें बैठ कर उसे सकड़ो पर दौड़ाया भी जा सकता है। पिछले हफ्ते डाओ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी इस काबलियत और कारनामे की तस्वीर भी साझा की। इसमें वह कार के पास खड़े होकर अपने बेटे को रिमोट कंट्रोल सौंपते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वियतनाम के ट्रूओंग वैन डाओ (Truong Van Dao) ने एक लकड़ी की कार बनाई है, जिसमें बैठ कर उसे सकड़ो पर चलाया जा सकता है। उन्होंने अपने Facebook अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। यह कार उन्होंने अपने बेटे के लिए बनाई है। यह कार आश्चर्यजनक रूप से मूल Sian Roaster की दिखती है। यूट्यूब पर 'ND - Woodworking Art' चैनल ने डाओ के इस कारनामें की वीडियो को भी साझा किया है। 15 मिनट के इस वीडियो में इस मिनी स्पोर्ट्स कार को बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है।
Advertisement


डाओ पेशे से लकड़ी का काम करते हैं। इस कारनामे को पूरा करने में उन्हें 65 दिनों का समय लगा। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इस सुपरकार में सुपरकैपेसिटर लगा है। इसे बेकार पेड़ की लकड़ी से बनाया गया है और इसमें लगी मोटर की बदौलत यह कार 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
Advertisement


यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस कार और डाओ की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र Ivan Rubil ने इस कार को अदभुत बताया और यह भी कहा कि डिटेल और शिल्प कौशल अगले स्तर का है।
Advertisement


यूज़र Nikolas Nikolas ने कहा कि डाओ इस काम में बेहद निपुण हैं। एक तीसरे यूज़र Noor ul Huda Khan इस काम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने इस काम को जबरदस्त, बेहतरीन, प्रभावशाली बताया और Wow भी कहा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.