घर में बेकार पड़ा है पुराना फोन? चंद स्टेप्स में उसे बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, देखें फुल गाइड

पुराने स्मार्टफोन को आसानी से सिक्योरिटी कैमरा में बदला जा सकता है, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 08:04 IST
ख़ास बातें
  • पुराने स्मार्टफोन को आसानी से सिक्योरिटी कैमरा बनाया जा सकता है
  • मोशन डिटेक्शन और लाइव फीड जैसे फीचर्स मिलते हैं
  • बिना ज्यादा खर्च किए घर और ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाएं

पुराने स्मार्टफोन को आसानी से सिक्योरिटी कैमरा में बदला जा सकता है

आज के समय में जब हर घर और ऑफिस में सिक्योरिटी एक बड़ी चिंता बन चुकी है, वहीं कई लोगों के पास पुराने स्मार्टफोन यूं ही दराज में पड़े रहते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हीं पुराने फोन को आप आसानी से सिक्योरिटी कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना ज्यादा खर्च किए, थोड़ी सी सेटिंग और सही ऐप्स की मदद से पुराना फोन आपके घर, दुकान या ऑफिस की निगरानी कर सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं होती और ज्यादातर काम मोबाइल ऐप्स से ही हो जाता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पुराने फोन को सिक्योरिटी कैमरा बनाने के लिए क्या चाहिए

सबसे पहले यह जरूरी है कि पुराना स्मार्टफोन चालू हालत में हो और उसका कैमरा ठीक से काम करता हो। Android हो या iPhone, दोनों प्लेटफॉर्म पर इसके लिए ऑप्शन्स मौजूद हैं। इसके साथ एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है, ताकि लाइव फीड और नोटिफिकेशन सही तरीके से मिल सकें। फोन को लगातार चार्ज पर रखने के लिए चार्जर या पावर बैंक भी रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि कैमरा मोड में बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है।

Advertisement

सही ऐप चुनना सबसे अहम स्टेप

पुराने फोन को सिक्योरिटी कैमरा बनाने के लिए कई ऐप्स उपलब्ध हैं। Android और iOS दोनों के लिए ऐसे ऐप्स मिल जाते हैं, जो मोशन डिटेक्शन, लाइव स्ट्रीमिंग और क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर्स देते हैं। कुछ पॉपुलर नाम की बात करें, तो Alfred Camera (Android/iOS), IP Webcam (Android), Manything (iOS) और AtHome Camera (Android/iOS) आपके काम आ सकते हैं। इन ऐप्स को पुराने फोन में कैमरा मोड के तौर पर और नए फोन में व्यूअर या कंट्रोल डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लॉगिन करने के बाद दोनों डिवाइस आपस में कनेक्ट हो जाते हैं और कहीं से भी कैमरा फीड देखी जा सकती है।

सेटअप कैसे करें?

सबसे पहले पुराने फोन में चुना हुआ सिक्योरिटी कैमरा ऐप इंस्टॉल करें और उसमें साइन-इन करें। इसके बाद ऐप में “Camera” या “Monitor” मोड सिलेक्ट करें। अब उसी अकाउंट से अपने मौजूदा फोन या टैबलेट में ऐप इंस्टॉल कर लॉगिन करें और वहां “Viewer” मोड चुनें। एक बार कनेक्शन हो जाने के बाद पुराना फोन कैमरा की तरह काम करने लगेगा और नया फोन कंट्रोल पैनल बन जाएगा।

Advertisement

फोन को ऐसे एंगल पर रखें, जहां से एंट्री गेट, दरवाजा या जरूरी एरिया साफ दिखाई दे। चाहें तो मोबाइल स्टैंड, ट्राइपॉड या दीवार माउंट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

मोशन डिटेक्शन और अलर्ट कैसे काम करते हैं

ज्यादातर सिक्योरिटी कैमरा ऐप्स में मोशन डिटेक्शन का फीचर दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि जैसे ही कैमरे के सामने कोई हलचल होगी, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा। कुछ ऐप्स फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करके सेव भी कर लेते हैं, जिससे बाद में फुटेज चेक किया जा सकता है। यह फीचर खास तौर पर तब काम आता है, जब आप घर से बाहर हों।

Advertisement

इंटरनेट न हो तो क्या करें

अगर आपके पास हर वक्त Wi-Fi उपलब्ध नहीं है, तो भी पुराने फोन को सिक्योरिटी कैमरा की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं या हॉटस्पॉट के जरिए फोन को कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसमें डेटा खर्च ज्यादा हो सकता है, इसलिए अनलिमिटेड या हाई डेटा प्लान होना बेहतर रहेगा।

Advertisement

सिक्योरिटी और प्राइवेसी का ध्यान जरूरी

पुराने फोन को कैमरा बनाते समय यह जरूरी है कि फोन में कोई पर्सनल डेटा न हो। बेहतर होगा कि फोन को फैक्ट्री रिसेट कर लिया जाए और सिर्फ जरूरी ऐप्स ही इंस्टॉल किए जाएं। ऐप में मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें, ताकि कोई अनजान व्यक्ति कैमरा फीड एक्सेस न कर सके। इसके अलावा, कैमरा ऐसे एरिया में न लगाएं जहां प्राइवेसी से जुड़ी दिक्कत हो, जैसे बाथरूम या पर्सनल स्पेस।

कहां सबसे ज्यादा काम आएगा यह तरीका

पुराने फोन से बना सिक्योरिटी कैमरा घर के एंट्री गेट, बच्चों के कमरे, पालतू जानवरों की निगरानी, दुकान या छोटे ऑफिस के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है, जो महंगे CCTV सिस्टम में निवेश नहीं करना चाहते।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.