पेट्रोल पर निर्भरता होगी कम और खर्च आएगा बेहद कम, अब पोस्टल सर्विस शामिल करेगी इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक्स

ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो कि दमदार कंट्रोल प्रदान करते हैं। बाइक बॉश के कार्गो लाइन ई-बाइक ड्राइव सिस्टम पर काम करती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2022 09:53 IST
ख़ास बातें
  • अब पोस्टल सर्विस के बेडे़ में होगी इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक्स शामिल होंगी।
  • इस इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक में 500Wh की पावरफुल बैटरी दी जा रही है।
  • बाइक में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक हैं जो कि दमदार कंट्रोल प्रदान करते हैं।

USPS मेल डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक बाइक पर टेस्टिंग कर रही है।

इलेक्ट्रिक का जमाना आ रहा है और सभी देश धीरे-धीरे इस पर अमल कर रहे हैं। प्राकृतिक ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ट्रांसफर होने के अलावा और दूसरा कोई विकल्प नजर ही नहीं आता है। इसी बीच दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक में यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस (USPS) मेल डिलीवरी के लिए यूएस में तैयार की गई इलेक्ट्रिक बाइक पर टेस्टिंग कर रही है। नई इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक गैस से चलने वाले ट्रकों पर निर्भरता कम करने के लिए तैयार की गई है।

ओशकोश डिफेंस कार्पोरेशन से 165, 000 ट्रक खरीदने के प्लान के ऐलान के बाद USPS की बहुत आलोचना की गई थी। इसने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पहले बैच के 10 प्रतिशत अकाउंटिंग के प्लान का ऐलान किया था। पहली 50 हजार डिलीवरी के बाद प्रतिशत बढ़कर 20 प्रतिशथ हो गया था। जब USPS ने अपनी शुरुआती विस्तार प्लान का ऐलान किया था तो उस पर बहुत हंगामा हुआ यहां तक कि मुकदमेबाजी तक हुई थी।
Advertisement

USPS इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक भारी वजन के लिए एक मजबूत और सही बाइक है। इसे मोंटाना स्थित कोस्टर साइकिल द्वारा तैयार किया गया है। इन इलेक्ट्रिक मेल बाइक्स को फ्रेटर ए डब्ल्यू प्लेटफॉर्म पर तैया किया गया है। इसका कार्गो कम्पार्टमेंट 73 वर्ग फीट तक बढ़ा हो सकता है। वहीं कम्पार्टमेंट में 181 किलो तक कार्गो रखा जा सकता है।
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक में 500Wh की पावरफुल बैटरी दी जा रही है, जिसे एक्स्ट्रा बैटरी से बढ़ाया जा सकता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो कि दमदार कंट्रोल प्रदान करते हैं। बाइक बॉश के कार्गो लाइन ई-बाइक ड्राइव सिस्टम पर काम करती है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में Enviolo CVT पर बेस्ड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो कि राइडर्स को काफी आराम के साथ ड्राइविंग में सटीकता प्रदान करता है। वहीं ड्राइविंग को बेस्ट बनाने के लिए एक बैकअप कैमरा दिया गया है और रियर व्यू मिरर से रियर की जानकारी मिलती है।

USPS द्वारा अब कम विवादास्पद तरीके से पर्यावरण के लिए सही ऑप्शन अपनाने पर ज्यादा ध्यान देने की संभावना है। USPS के खिलाफ मुकदमे से पता चला था कि USPS ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले ठीक कार्य नहीं किया था। ऐसी जानकारी थी कि कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए जाने के बाद पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया गया था जो कि सही नहीं था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Cargo Bike, Coaster Cycles, America

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.