पेंटागन ने आईएस के खिलाफ साइबर हमले तेज किए

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 2 मार्च 2016 10:15 IST
पेंटागन ने सोमवार को घोषणा की कि वह नासूर बने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई के साथ-साथ साइबर हमले भी तेज कर रहा है।

अमेरिका के रक्षामंत्री एश कार्टर द्वारा एक ब्रीफिंग में कही गई बातों के हवाले से कहा गया, "हम युद्ध के मैदान में आईएस की कार्रवाई और संचार-व्यवस्था की क्षमता को तहस-नहस करने के लिए साइबर हथियारों का भी उपयोग कर रहे हैं।"

कार्टर के मुताबिक, साइबर हमलों का मकसद आईएस की पकड़ और प्रभुत्व को खत्म करना व उनके नेटवर्क से उनका भरोसा हटाना है, ताकि यह आगे काम न कर पाए।

कार्टर ने कहा कि इस क्रम में कुछ तरीके 'चौंकाने वाले' होंगे। उन्होंने कहा, "हम यह (साइबर हमले) तेज कर रहे हैं। हम यह ठीक उसी तरह कर रहे हैं, जैसे सीरिया और इराक में कर रहे हैं फिर चाहे यह हवाई लड़ाई हो, जमीनी लड़ाई या फिर साइबर लड़ाई हो। हम तरह के हमले तेज करने पर ध्यान दे रहे हैं।"

कार्टर ने साइबर हमलों को 'एक बहुत ही प्रभावी हथियार' बताया।
Advertisement

उन्होंने कहा, "हम जब साइबर या अन्य तरीकों के जरिए आईएस की संचार व्यवस्था को तहस-नहस करते हैं, तो कभी-कभी उन्हें इनके अन्य साधनों की ओर अग्रसर कर देते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  4. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  6. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  7. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  8. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  9. AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
  10. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.