10000mAh बैटरी के साथ Urbn Magnetic वायरलेस पावर बैंक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Urbn Magnetic Wireless पावर बैंक 15W फास्ट वायरलेस और 20W अल्ट्राफास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं।

10000mAh बैटरी के साथ Urbn Magnetic वायरलेस पावर बैंक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Urbn

Urbn Magnetic Wireless Power Bank में 10000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Urbn Magnetic Wireless पावर बैंक में 10,000mAh और 5000mAh की बैटरी है।
  • Urbn Magnetic Wireless Power Bank के 10000mAh की कीमत 3,499 रुपये है।
  • Urbn Magnetic Wireless Power Bank के 5000mAh की कीमत 2,499 रुपये है।
विज्ञापन
भारत में D2C चार्जिंग सॉल्युशन ब्रांड Urbn ने अपने दो अल्ट्रा कॉम्पैक्ट मैगटैग वायरलेस पावर बैंक लॉन्च किए हैं जो एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइसेज का सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको Urbn Magnetic Wireless Power Bank के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Urbn Magnetic Wireless Power Bank की कीमत


कीमत की बात करें तो Urbn Magnetic Wireless Power Bank के 10,000mAh वेरिएंट की कीमत 3,499 रुपये और 5,000mAh वेरिएंट की कीमत 2,499 रुपये है। इन पावर बैंक को यूजर्स Amazon, Flipkart, Croma, Vijay Sales और Urbnworld.com से खरीद सकते हैं। ये पावर बैंक ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर में उपलब्ध हैं। कंपनी पावर बैंक के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान कर रही है।


Urbn Magnetic Wireless पावर बैंक के स्पेसिफिकेशंस


Urbn Magnetic Wireless पावर बैंक में 10,000 एमएएच और 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं। ये सिर्फ 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो सकते हैं। ये दोनों पावरबैंक 15W फास्ट वायरलेस और 20W अल्ट्राफास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स डिवाइसेज को तेजी से चार्ज कर सकते हैं। ड्यूल आउटपुट चार्जिंग कैपेबिलिटी की बदौलत यूजर्स पावर बैंक चार्ज करते हुए डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। 

Magsafe कंपेटिबिलिटी के जरिए आईओएस और एंड्रॉइड फोन दोनों के लिए मैगटैग रिंग को शामिल करने के साथ बेहतर और सिक्योर चार्जिंग ऑप्शन प्रदान करती है। इसके अलावा पावर बैंक हाई क्वालिटी वाले स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स के लिए BIS सर्टिफाइड है, जिससे आप अपने डिवाइस के लिए बिना किसी चिंता के चार्ज कर सकते हैं। स्ट्रॉन्ग मैग्नेटिक होल्ड के साथ चार्जिंग के दौरान स्टेबल कनेक्शन मिलता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »