UPI से पेमेंट करने पर अब देने होंगे एक्सट्रा पैसे? नहीं पहले ये जान लें...

ये सभी फीस 1 अप्रैल से लागू होंगी। 30 सितंबर, 2023 को या उससे पहले NPCI द्वारा मूल्य निर्धारण को रिव्यू किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 19:45 IST
ख़ास बातें
  • ये सभी फीस 1 अप्रैल से लागू होंगी।
  • 30 सितंबर को या उससे पहले NPCI द्वारा मूल्य निर्धारण को रिव्यू किया जाएगा
  • फीस केवल मर्चेंट पर लागू होगी, कस्टमर्स पर नहीं

ये सभी फीस 1 अप्रैल से लागू होंगी

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने जानकारी दी है कि 1 अप्रैल से मर्चेंट UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) लेनदेन पर 1.1 प्रतिशत तक की इंटरचेंज फीस लागू होगी। पिछले कुछ समय ऐसी अफवाहें थी कि लोगों को 2,000 रुपये से ऊपर की पेमेंट करने पर फीस देनी होगी, लेकिन अब, NPCI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ट्रांजेक्शन फीस लोगों पर नहीं, मर्चेंट से वसूली जाएगी।

हाल ही में NPCI ने एक सर्कुलर जारी करते हुए जानकारी दी कि UPI के जरिए लेनदेन के लिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) का उपयोग करने पर इंटरचेंज फीस लगेगी। यह फीस 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर वसूली जाएगी। इंटरचेंज फीस व्यापारियों की कैटेगरी के हिसाब से 0.5% से 1.1% तक, अलग-अलग होती है।
Advertisement

बुधवार को जारी किए अपने सर्कुलर में NPCI ने कहा कि नई फीस केवल प्रीपेड पेमेंट साधनों के जरिए किए गए मर्चेंट लेनदेन पर ही लागू होगा। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि सामान्य यूपीआई भुगतानों पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा, जिसे "बैंक अकाउंट-टू-अकाउंट आधारित यूपीआई भुगतान" कहा गया है।
 

NDTV के अनुसार, दूरसंचार, शिक्षा और उपयोगिताओं/डाकघर के लिए इंटरचेंज फीस 0.7% है, जबकि सुपरमार्केट के लिए फीस ट्रांजेक्शन वैल्यू का 0.9% है। वहीं, बीमा, सरकार, म्यूचुअल फंड और रेलवे के फीस कथित तौर पर 1%, ईंधन के लिए 0.5% और कृषि के लिए 0.7% है।
Advertisement

ये सभी फीस 1 अप्रैल से लागू होंगी। 30 सितंबर, 2023 को या उससे पहले NPCI द्वारा मूल्य निर्धारण को रिव्यू किया जाएगा।
Advertisement

रिपोर्ट आगे कहती है कि पीयर-टू-पीयर (P2P) और पीयर-टू-पीयर-मर्चेंट (P2PM) लेनदेन के मामले में इंटरचेंज लागू नहीं होगा। PPP जारीकर्ता को 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए वॉलेट-लोडिंग शुल्क के रूप में बैंक को 15 बेसिस पॉइंट्स (bps) का भुगतान करना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Fess on UPI Transaction, UPI Transaction Fees
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.