UPI : यूपीआई फ्रांस पहुंचा, एफिल टॉवर से शुरुआत, दुनिया के ये देश कर रहे इस्‍तेमाल

UPI : एफिल टॉवर देखने आने वाले दुनियाभर के पर्यटकों में इंडियन टूरिस्‍ट की संख्‍या दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 18:56 IST
ख़ास बातें
  • यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई फ्रांस में भी शुरू
  • एफ‍िल टावर घूमने आने वाले टूरिस्‍ट करा सकेंगे बुकिंग
  • दुनिया के कई देशों में इस्‍तेमाल होने लगा है यूपीआई

देश में यूपीआई लेनदेन लगातार बढ़ रहा है। नवंबर 2023 में यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस ने 17.4 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया।

UPI : यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई अब फ्रांस पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस के एफिल टॉवर को देखने आने वाले टूरिस्‍ट अब यूपीआई के जरिए अपनी यात्रा बुक कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने कहा है कि उसकी एक शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स (एनआईपीएल) ने फ्रांस की ई-कॉमर्स और पेमेंट कंपनी लायरा के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत फ्रांस में यूपीआई पेमेंट सिस्‍टम को स्वीकार किया जाएगा। इसकी शुरुआत एफिल टॉवर से हो रही है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक ऑफ‍िशियल बयान में कहा गया है कि भारतीय टूरिस्‍ट अब यूपीआई का इस्‍तेमाल करके ऑनलाइन टिकट खरीदकर एफिल टॉवर की यात्रा बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार एफिल टॉवर देखने आने वाले दुनियाभर के पर्यटकों में इंडियन टूरिस्‍ट की संख्‍या दुनिया में दूसरे नंबर पर है।  

भारत की बात करें तो देश में यूपीआई लेनदेन लगातार बढ़ रहा है। NPCI के आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर 2023 में यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस ने 17.4 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया। साथ ही 11 अरब वॉल्यूम की संख्या को भी पार कर लिया। इसकी तुलना 2022 नवंबर महीने से की जाए तो यूपीआई ट्रांजैक्‍शन 54 फीसदी बढ़ गया है, जबकि उसकी वैल्‍यू में 46% की बढ़ोतरी देखी गई है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पड़ोसी देश श्रीलंका में भी यूपीआई पेमेंट सिस्‍टम को लॉन्‍च करने पर बात चल रही है। फ‍िलहाल दुनिया के जिन देशों में यूपीआई को इस्‍तेमाल किया जा रहा है, उनमें सिंगापुर, यूएई, नेपाल, भूटान, ओमान, जापान, मलयेशिया शामिल हैं। 
Advertisement
 

यूपीआई के फ्रांस में पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक पोस्‍ट में कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा- यह यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने का एक अद्भुत उदाहरण है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.