• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • यूपीआई पेमेंट्स से भुगतान मुफ्त नहीं, 10 जुलाई से लग सकता है अतिरिक्त शुल्क

यूपीआई पेमेंट्स से भुगतान मुफ्त नहीं, 10 जुलाई से लग सकता है अतिरिक्त शुल्क

अच्छी बात यह थी कि इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए किए गए सभी भुगतान अब तक मुफ्त थे। और कई यूज़र ने सरकार के इस कदम की सराहना की। लेकिन अब खबर है कि 10 जुलाई से यूपीआई से भुगतान करने पर शुल्क लगेगा।

यूपीआई पेमेंट्स से भुगतान मुफ्त नहीं, 10 जुलाई से लग सकता है अतिरिक्त शुल्क
ख़ास बातें
  • दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने कुछ ग्राहकों को ई-मेल भेजा है
  • 10 जुलाई से यूपीआई से किए गए भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा
  • इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए किए गए सभी भुगतान अब तक मुफ्त थे
विज्ञापन
नकद रहित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के मकसद से पिछले साल केंद्र सरकार ने यूपीआई भुगतान सेवा की शुरुआत की थी। इस पेमेंट सिस्टम का मकसद था कि दो बैकों अकाउंट के बीच सिर्फ मोबाइल के ज़रिए पैसे का आदान-प्रदान हो सके। कई बैकों ने सरकार के निर्देशों को पालन करते हुए अपने-अपने यूपीआई ऐप पेश किए। इसकी मदद से बैंक खाताधारक किसी भी बिल का भुगतान कर सकते हैं और दुकानदार को सामान के पैसे भी दे सकते हैं। अच्छी बात यह थी कि इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए किए गए सभी भुगतान अब तक मुफ्त थे। और कई यूज़र ने सरकार के इस कदम की सराहना की। लेकिन अब खबर है कि 10 जुलाई से यूपीआई से भुगतान करने पर शुल्क लगेगा।

दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने कुछ ग्राहकों को ई-मेल भेजा है। इसमें लिखा है, "10 जुलाई से यूपीआई से किए गए भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा।". 1 से 25,000 रुपये तक के भुगतान के लिए 3 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) का शुल्क लगेगा। 25,001 से 100,000 लाख रुपये तक के भुगतान के लिए 5 रुपये (अतिरिक्त शुल्क) का शुल्क लगेगा। इस ईमेल को गतिमान नाम के रेडिट यूज़र ने साझा किया है। इस पर ज्यादातर रेडिट यूज़र ने नकारात्मक प्रतिक्रिया ही दी है।

गैजेट्स 360 टीम के कुछ सदस्यों को भी एचडीएफसी की ओर से यह मेल आया है। अगर बैंक एक बार छोटी राशि की भुगतान के लिए शुल्क लेंगे तो लोगों के पास एक बार फिर नकद की ओर जाने का दबाव होगा। अभी तक सिर्फ एचडीएफसी बैंक की ओर से इस तरह ईमेल भेजा गया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह राशि अभी सिर्फ एचडीएफसी की ओर से ली जा रही है या अन्य बैंक भी इस राह पर ही चलेंगे। हमने नई यूपीआई शुल्क को लेकर एनपीसीआई और एचडीएफसी से प्रतिक्रिया मांगी।

इस पर एनपीसीआई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दिलीप अस्बे का मेल आया, ''हमने हर बैंक को यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस उपलब्ध कराया है। अभी तक किसी बैंक द्वारा यूपीआई पेमेंट पर शुल्क लगाए जाने की जानकारी नहीं है। लेकिन बैंक चाहें तो दो खाता धारकों के बीच में यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क ले सकते हैं। लेकिन दुकानों में इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। यह एनपीसीआई की गाइडलाइन में साफ-साफ लिखा है।"

लॉन्च के बाद से ओला, सैमसंग पे और अन्य कई प्रोडक्ट में यूपीआई को इंटिग्रेट किया गया है। इस तरह से यूज़र के पास कैश के बिना भुगतान करने का एक और विकल्प मिल गया। बीच में तो खबर आई थी कि व्हाट्सऐप पर भी यूपीआई आधारित पेमेंट सेवा की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इन लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से सरकार का मकसद पूरा नहीं हो सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »