Paytm, Google Pay UPI से पेमेंट करने में आ रही दिक्कत, ये है कारण

आज के समय में UPI डिजिटल ट्रांजेक्शन का अहम तरीका बन गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 11:26 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में UPI डिजिटल ट्रांजेक्शन का अहम तरीका बन गया है।
  • यूपीआई यूजर्स ने ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायत की।
  • यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की सर्विस इस हफ्ते में दूसरी बार बंद हुईं।

UPI फास्ट डिजिटल पेमेंट का तरीका है।

Photo Credit: Unsplash/David Dvořáček

आज के समय में UPI डिजिटल ट्रांजेक्शन का अहम तरीका बन गया है, बड़े शहरों में लोग नकद खर्च करने के बजाय काफी हद तक डिजिटल पेमेंट पर ही निर्भर हो चुके हैं। भारत में रिक्शा चालक से लेकर सब्जी बेचने वाले तक यूपीआई डिजिटल ट्रांजेक्शन को स्वीकार करते हैं, देश के कोने-कोने में दूर दराज के इलाकों में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन काम कर रहा है। ऐसे में अगर यूपीआई ट्रांजेक्शन थोड़े समय के लिए भी काम करने बंद कर दे या फिर रुक जाए तो बहुत मुश्किल आ जाती है। हाल ही में यूपीआई यूजर्स ने ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायत की, Paytm और Google Pay जैसी ऐप्स के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने में परेशानी का सामना किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह इस हफ्ते में दूसरी बार है जब लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा, इससे पहले भी लोगों ने इसी प्रकार से ऑनलाइन पेमेंट करने में और प्राप्त करने में दिक्कत का सामना किया था। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूजर्स को शाम 7.30 बजे के करीब सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उस दौरान आउटेज सबसे अधिक था, जिससे सैकड़ों ग्राहकों को परेशानी हुई। इस दौरान फंड ट्रांसफर करने में 51 प्रतिशत और पेमेंट करने में 49 प्रतिशत यूजर्स को दिक्कत हुई। फिलहाल आउटेज की वजह का पता नहीं चला है। हालांकि, यह इसी हफ्ते में हुए पिछले आउटेज जितना बड़ा नहीं था।
Advertisement

यूपीआई सिस्टम को मैनेज करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बताया कि कुछ बैंकों में सक्सेस रेट में उतार-चढ़ाव के चलते यूपीआई में कुछ हद तक गिरावट आई। इन उतार-चढ़ावों ने यूपीआई नेटवर्क में लेटेंसी को बढ़ाया। NPCI उनके साथ मिलकर काम कर रहा है और यूपीआई स्टेबल है।
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की सर्विस इस हफ्ते में दूसरी बार बंद हुईं। यूपीआई यूजर्स ने अपनी शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, जमकर अपनी निराशा जाहिर करते हुए कमेंट्स किए। यूजर्स ने बताया कि उनकी ट्रांजेक्शन फेल हुईं, रिफंड आने में देरी हुई और कई बार तो ऐप तक क्रैश हो गई (ऐप ने काम करना ही बंद कर दिया)।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI Down, UPI Fail, Digital Payment, Paytm, Google Pay

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.