UP के सीएम योगी आदित्यनाथ का ऑफिशिअल Twitter अकाउंट हैक, 40 मिनट तक चला हैकर्स का खेल

टि्वटर हैंडल के हैक किए जाने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2022 11:33 IST
ख़ास बातें
  • घटना आधी रात के करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है।
  • अकाउंट हैक करने के बाद किए गए कई ट्वीट।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स में आधी रात मचा हड़कंप।

यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ

शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर हैंडल हैकर्स ने हैक कर लिया। घटना आधी रात के बाद 12.30 बजे की बताई जा रही है जब उत्तर प्रदेश (UP) के सीएम (CM) योगी आदित्यानाथ (Yogi Adityanath) के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (@CMOfficeUP) को हैक करने के बाद हैकर्स ने इसकी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। फोटो बदलने तक ही बात नहीं रुकी। उसके बाद अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए गए। इन ट्विट्स में सैकड़ों अन्य यूजर्स को भी टैग किया गया। 

सीएम योगी के ऑफिशिअल ट्विटर हैंडल (CM Yogi Official Twitter Account) में फोटो बदलने के बाद हैकर्स ने उनकी बायो डिटेल्स भी बदल डालीं। उनके ऑफिस की जगह बायो में @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया गया। एक के बाद एक किए गए ट्विट्स में से एक ट्विट को पिन टू टॉप कर दिया गया जिससे वो ट्विट सबसे ऊपर दिखने लगा। इस खुराफात के बारे में जब यूजर्स को अंदाजा हुआ तो उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करके इस घटना की जानकारी दी। इसके कुछ समय के बाद यह अकाउंट फिर से सुरक्षित चालू हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 40 मिनट तक हैकर्स ने सीएमओ अकाउंट पर कब्जा रखा। 

Advertisement
टि्वटर हैंडल के हैक किए जाने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स में हड़कंप मच गया। उसके बाद जल्द ही सीएमओ अकाउंट को रीस्टोर कर लिया गया। लेकिन, 1 बजकर 10 मिनट के आसपास तक अकाउंट हैकर्स के कब्जे में था। हैक करने के बाद सबसे पहले सीएम योगी आदित्यानथ की प्रोफाइल पिक्चर बदली गई। उसके बाद  इस फोटो का बैकग्राउंड बदल दिया गया। उसके बाद एक के बाद एक कई ट्विट इस अकाउंट से किए गए। 

साइबर सिक्योरिटी आज के समय में एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। लगातार बढ़ रहे सुरक्षा उपायों के बावजूद हैकर्स इस तरह किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट में सेंध लगाने में कामयाब हो जा रहे हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का भी ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) इससे पहले हैक किया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CM Yogi twitter Account hack, Social media

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.