इसमें 3C + 1A कंफिग्रेशन मिलता है। यानी तीन यूएसबी-C पोर्ट इसमें मौजूद हैं और एक USB-A पोर्ट मौजूद है।
Photo Credit: Ugreen
Ugreen ने मार्केट में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है।
Ugreen ने मार्केट में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। यह 20 हजार mAh कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन यूएसबी केबल मिलती है। यह कलर डिस्प्ले से लैस किया गया है जिसमें चार्जिंग और बैटरी लेवल आदि की जानकारी देखी जा सकती है। पावरबैंक की सारी जानकारी स्वयं इसी में मिल जाती है। स्मार्टफोन ऐप की जरूरत यहां नहीं पड़ती है। यह ATL लिथियम आयन बैटरी सैल से बना है जिसमें 74Wh कैपिसिटी है। पावरबैंक में 45W की आउटपुट मिल जाती है। इसे कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। आइए जानते हैं Ugreen लेटेस्ट पावरबैंक की कितनी है कीमत, और क्या हैं इसके फीचर्स।
Ugreen ने P7 (PB792) नया पावरबैंक चीन में लॉन्च किया है। 20,000mAh पावर बैंक डिवाइस की कीमत 269 युआन (लगभग 3800 रुपये) है। इसे JD.com पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है।
Ugreen P7 पावरबैंक 20,000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें 3C + 1A कंफिग्रेशन मिलता है। यानी तीन यूएसबी-C पोर्ट इसमें मौजूद हैं और एक USB-A पोर्ट मौजूद है। यूजर को अलग से यूएसबी केबल कैरी करने की जरूरत नहीं है। इसमें USB-C कनेक्शन बिल्ट-इन मिलते हैं। एक केबल इसके स्ट्रैप की तरह इस्तेमाल की जा सकती है जो कि 13cm की है। कंपनी ने कहा है कि यह 10 हजार बैंड झेल सकती है। इसमें एक अन्य यूएसबी सी केबल मिलती है जो 70 सेमी की है। दोनों ही में 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। USB-A पोर्ट में 22.5W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
पावरबैंक में एक TFT डिस्प्ले भी दिया गया है। यह एक कलर डिस्प्ले है जिसमें रियल टाइम में बैटरी का तापमान, बैटरी की हेल्थ को देखा जा सकता है। साथ ही यह चार्जिंग स्टेटस, शेष बैटरी चार्ज, और सेल की जानकारी भी देता है। यानी पावरबैंक की सारी जानकारी स्वयं इसी में मिल जाती है। स्मार्टफोन ऐप की जरूरत यहां नहीं पड़ती है। यह ATL लिथियम आयन बैटरी सैल से बना है जिसमें 74Wh कैपिसिटी है। यह एयरलाइन ट्रैवल लिमिट को भी फॉलो करता है। पावरबैंक 45W इनपुट के साथ चार्ज होता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत