• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Twitter Trends in India 2020: विराट कोहली के ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स, तो विजय की सेल्फी हुई सबसे ज्यादा बार रिट्वीट

Twitter Trends in India 2020: विराट कोहली के ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स, तो विजय की सेल्फी हुई सबसे ज्यादा बार रिट्वीट

Twitter का कहना है कि इस साल ग्लोबली टीवी और फिल्मों को लेकर प्रति मिनट 7,000 से ज्यादा ट्वीट्स किए गए हैं। वहीं, #COVID19 को लेकर बातचीत, #SushantSinghRajput को श्रद्धांजलि व करंट अफेयर्स में सबसे ज्यादा #Hathras हैशटैग को सबसे ज्यादा बार ट्वीट किया गया है।

Twitter Trends in India 2020: विराट कोहली के ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स, तो विजय की सेल्फी हुई सबसे ज्यादा बार रिट्वीट
ख़ास बातें
  • Politics में PM मोदी के 'दिये जलाने' वाला ट्वीट हुआ सबसे ज्याद रीट्वीट
  • बिजनेस में रतन टाटा का ट्वीट हुआ सबसे ज्यादा रीट्वीट
  • फिल्मों को लेकर #DilBechara को सबसे ज्यादा बार ट्वीट किया गया है
विज्ञापन
Twitter ने साल 2020 के लिए अपनी सबसे ट्वीट की गई श्रेणियां और हैशटैग जारी कर दिए हैं। इसमें अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेसी को लेकर विराट कोहली के द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा लाइक्स मिल हैं व तमिल अभिनेता विजय की फैंस के साथ ली गई सेल्फी को सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है। #COVID19 हैशटैग को करेंट अफेयर्स टॉपिक में सबसे अधिक ट्वीट किया गया है जबकि लोगों के आंदोलन में सबसे ज्यादा #StudentLivesMatter को ट्वीट किया गया था। इसके अलावा साल 2020 का सबसे ज्यादा बार इस्तेमाल किया जाने वाला इमोजी 'laughing' इमोजी रहा है और फिल्मों को लेकर #DilBechara हैशटैग को सबसे ज्यादा बार ट्वीट किया गया है। साथ ही स्पोर्ट्स में IPL 2020 को लेकर और वेब सीरीज़ में Mirzapur 2 को लेकर सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए हैं।

Twitter का कहना है कि इस साल ग्लोबली टीवी और फिल्मों को लेकर प्रति मिनट 7,000 से ज्यादा ट्वीट्स किए गए हैं। वहीं, #COVID19 को लेकर बातचीत, #SushantSinghRajput को श्रद्धांजलि व करंट अफेयर्स में सबसे ज्यादा #Hathras हैशटैग को सबसे ज्यादा बार ट्वीट किया गया है। #IPL2020 और #DilBechara को स्पोर्ट्स और फिल्म में सबसे ज्यादा हैशटैग प्राप्त हुए हैं, जबकि #Binod साल 2020 का सबसे ज्यादा ट्वीट किया गया नाम बन गया है। ट्विटर का कहना है कि #Ramayan, #Pokiri और #Mahabharat ने इस साल पुरानी बातचीत के रूप में वापसी की, जबकि रूचि में इस प्लेटफॉर्म पर #Photography, #Yoga और #Poetry को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। रियलिटी शो में बिग बॉस को लेकर इस साल सबसे ज्यादा ट्वीट हुए हैं।

तमिल अभिनेता विजय की फैंस के साथ ली गई सेल्फी साल 2020 की सबसे ज्यादा रीट्वीट करने वाली सेल्फी बनी हैं। यह सेल्फी विजय ने फैंस के साथ फरवरी में नेवेली में ल थी, जिसको 1,49,000 से ज्यादा रीट्वीट्स प्राप्त हुए हैं।
 

वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 से लड़ने व फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दिया जलाने वाले ट्वीट को राजनीति में सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है।
 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा किए उस ट्वीट को स्पोर्ट्स मे सबसे ज्यादा रीट्वीट प्राप्त हुए जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को उनके लिए की गई प्रशंसा के लिए अभार व्यक्त किया था।
 

बिजनेस कैटेगरी में टाटा ट्रस्ट के चैयरमैन रतन टाटा के द्वारा किए इस ट्वीट को साल 2020 में सबसे ज्यादा रीट्वीट मिले हैं, इसे लगभग 58,000 बार रीट्वीट किया गया है।
 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के उस ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक्स प्राप्त हुए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक की थी। विराट कोहली के इस ट्वीट को 6,44,000 से भी ज्यादा लाइक्स प्राप्त हुए थे।
 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा कोविड पोज़िटिव होने के ट्वीट को साल 2020 में सबसे ज्यादा कोट किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »