Twitter को बाय-बाय करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, देसी ऐप Koo पर होंगी एक्टिव!

Twitter Controversy: हाल ही में Twitter ने एक स्टेटमेंट में अभिव्यक्ति की आज़ादी का हवाला देते हुए सरकार के 1,178 ट्विटर हैंडल हटाने के आदेश को 'भारतीय कानून के अनुरूप न होना' बताया था। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2021 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Twitter ने भारत में 1,178 अकाउंट्स का एक्सेस रोक दिया है
  • फिर भी पिछले कुछ दिनों से भारत सरकार से चल रहे हैं मतभेद
  • अब कंगना रनौत ने दे डाली ट्विटर छोड़ Koo प्लेटफॉर्म जॉइन करने की धमकी

Twitter Controversy: पिछले कुछ हफ्तों से भारत सरकार के साथ चल रहे हैं मतभेद

Twitter Controversy: बॉलीबुड फिल्म अदाकारा कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने ट्विटर छोड़ने की धमकी दी हैl Twitter और भारत सरकार के बीच पिछले कुछ हफ्तों से मतभेद की स्थिति है। सरकार ने ट्विटर को खालिस्तानी और पाकिस्तानी कनेक्शन वाले 1,178 ट्विटर हैंडल हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद ट्विटर के सीईओ Jack Dorsey ने इस आदेश को 'भारत के कानूनों के अनुरूप न होना' करार दिया। इसी बीच सरकार के कई मंत्रालयों, नेताओं और लोकप्रिय सेलिब्रिटीज़ ने ट्विटर छोड़ भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo पर आने के लिए लोगों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया और अब लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने तो Twitter को प्लेटफॉर्म छोड़ Koo में जाने की धमकी ही दे डाली है।

कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने ट्वीट कर Twitter के सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) को सीधी धमकी दी है कि वह ट्विटर को छोड़ देगी और किसी अन्य भारतीय विकल्प को जॉइन करेगी। यहां उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा का पात्र बना भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo का नाम लिखा है। बेशक कंगना पिछले कुछ समय से Twitter से परेशान रही है, क्योंकि प्लेटफॉर्म ने उनके अकाउंट के ऊपर कई प्रतिबंध लगाए हुए थेl उनके कई ट्वीट को 'नियमों का उल्लंघन' करार देते हुए हटाया भी जा चुका है। यहां तक कि बहुत पहले उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) का ट्विटर हैंडल सस्पेंड भी किया जा चुका है।
Advertisement
 

कंगना का ट्वीट कहता है कि (अनुवादित) 'तुमको बनाया किसने है चीफ जस्टिस? तुम कई बार दूसरों के साथ खड़े होते हो और फिर धौंसिया हेडमास्टर बन जाते हो। कई बार बिना चुने हुए सांसद बन जाते हो। इतना ही नहीं, कई बार तो तुम खुद को प्रधानमंत्री समझते हो। कौन हो तुम? कुछ ड्रगीज़ हमें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं @jack।'

अपनी बात को पूरा करते हुए अलगे ट्वीट में उन्होंने लिखा, (अनुवादित) 'तुम्हारा समय अब पूरा हुआ ट्विटर। अब 'Koo' ऐप पर जाने का समय आ गया है। (मैं) जल्द ही वहां अपनी अकाउंट की जानकारी साझा करूंगी। (मैं) भारत में बने इस ऐप को अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं।' 
Advertisement

दरअसल, हाल ही में Twitter ने एक स्टेटमेंट में अभिव्यक्ति की आज़ादी का हवाला देते हुए सरकार के 1,178 ट्विटर हैंडल हटाने के आदेश को 'भारतीय कानून के अनुरूप न होना' बताया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.