TVS Jupiter स्कूटर हुआ स्मार्ट, नए मॉडल में मिला वॉइस असिस्ट से लैस SmartXonnect फीचर, जानें कीमत

TVS Jupiter के इस नए वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 80,973 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 20:51 IST
ख़ास बातें
  • इस टेक्नोलॉजी को सबसे पहले NTorq 125 में पेश किया था
  • नए Jupiter ZX वेरिएंट की कीमत 80,973 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • स्मार्टफोन पर आने वाले नोटिफिकेशन्स को स्कूटर में देख सकता है राइडर

TVS Jupiter के इस लेटेस्ट वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 80,973 रुपये है

स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स अब कारों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अब वाहन निर्माता कंपनियां अपने टू-व्हीलर्स में भी इस एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। कुछ ब्रांड्स अपने पुराने मॉडल्स को भी स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स के साथ अपग्रेड कर रहे हैं, जिनमें से एक TVS भी है, जिसने अपने Jupiter ZX स्कूटर को SmartXonnect टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड किया है। यह कंपनी की स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी है, जो वॉइस असिस्ट फीचर से लैस है। इसमें राइडर अपने स्कूटर को खास मोबाइल ऐप के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं और स्कूटर के डिज़िटल डिस्प्ले में कॉल, SMS आदि के नोटिफिकेशन्स देख सकते हैं।

CarToq के अनुसार, TVS Motor Company ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Jupiter के नए वेरिएंट को कंपनी के अपने कनेक्टिविटी फीचर्स SmartXonnect के साथ लॉन्च किया है। TVS ने इस टेक्नोलॉजी को सबसे पहले NTorq 125 में पेश किया था। इस वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 80,973 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

नया Jupiter मॉडल डिज़िटल कॉन्सोल, वॉइस असिस्ट, नेविगेशन असिस्ट, और नोटिफिकेशन अलर्ट फीचर से लैस है। बता दें, SmartXonnect फीचर को मोबाइल पर ऐप के जरिए पेयर किया जा सकता है, जिसके बाद राइडर अपने Android या iOS स्मार्टफोन में मिलने वाले नोटिफिकेशन्स के अलर्ट को डिज़िटल डिस्प्ले में देख सकते हैं।

इसके अलावा, ओवरस्पीडिंग अलर्ट और ट्रिप से संबंधित जानकारियों को भी डिस्प्ले में देखा जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल iOS डिवाइस से कनेक्ट होने पर SMS अलर्ट नहीं मिलेंगे।
Advertisement

SmartXonnect टेक में वॉइस असिस्ट फीचर भी है, जिसके जरिए राइडर स्कूटर को कुछ चुनिंदा कमांड के जरिए कंट्रोल कर सकता है। इसमें राइडर अपने ब्लूटूथ हेडफोन्स या स्मार्ट हैलमेट को भी कनेक्ट कर सकते हैं और कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें राइडर को स्कूटर की ओर से मिलने वाले जबाव डिज़िटल क्लस्टर और ऑडियो के जरिए मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TVS, Tvs scooters, Smart Connect
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.